दुनिया की अभी तक की 5 सबसे रहस्यमयी और अजीबोगरीब जगहें
इस पूरी दुनिया में कई अजीबोगरीब और रहस्यमयी जगहें आज भी मौजूद है, जिनके बारे में जानकर आम आदमी हैरान रह जाते हैं। हम आपको बता दें कि कई बार वैज्ञानिकों ने इन रहस्यम यी जगहो से जुड़े रहस्य के बारे में जानने की कोशिश भी की, लेकिन हर बार वह नाकामयाब रहे। आज हम आपको हमारी पोस्ट के माध्यम से पूरी दुनिया की 5 सबसे रहस्यमयि और अजीबोगरीब जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें
1.Mount Roraima
इस ऊंचे पहाड़ का अपना अलग ही एक यूनिक इकोसिस्टम है, जहां बाकि दुनिया से अलग प्रजाति के पौधे और जीव पाए जाते हैं। बता दे कि यहाँ स्तिथ वाटरफॉल दुनिया के सबसे ऊंचे वॉटरफॉल्स में से एक है | इस माउंटेन को 2 बिलीयन साल पुराना बताया जाता है | ये बेहद खूबसूरत पहाड़ कई मूवी और नोबल्स का भी हिस्सा बना है |
2.Ram Setu
राम सेतु या राम ब्रिज तमिलनाडु के Pamban आईलैंड को श्रीलंका के Mannar आईलैंड से जोड़ता है | वैज्ञानिकों की रिसर्च के मुताबिक यह एक नेचुरल ब्रिज है और हिंदू मान्यताओं के मुताबिक श्री राम ने हनुमान और वानर सेना के साथ मिलकर इस पूल को तैयार किया था। बता दे की 5000 बीसी पूर्व हुई इस घटना के बाद अभी भी इस ब्रिज को देखा जा सकता है | राम सेतु मार्ग पानी के अंदर बना है, जिस वजह से भारत से जाने वाले जहाजों को घूमकर श्रीलंका तक जाना पड़ता है | हिंदू ग्रंथों के मुताबिक राम सेतु तैरते हुए पत्थरों से बनाया गया था और आप यकीन नहीं मानेंगे कि ऐसे कई को कई बार खोजा भी जा चूका हैं |
3.Magnetic Hills
भारत के लद्दाख में स्थित मैग्नेटिक हिल्स राइडर्स के लिए बेहद पॉपुलर जगह है, क्योंकि इस जगह खड़े वाहन अपने आप चलने लगते हैं | यह मैग्नेटिक हिल्स श्रीनगर और ले हाईवे के बीच स्थित है | इस जगह की ताकत को देखने के लिए आप अपने किसी भी वाहन को रोक दीजिए। आप देखेंगे कि कार बिना किसी एफर्ट के चलने लगेगी | वह भी 12 पॉइंट 5 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तो इसीलिए अगर आप कभी लद्दाख जाए तो इस जगह को एक्स्प्लोर जरूर करे |
4.Sea Split Into Two
केरल को 2018 में बेहद मुश्किल हालात से गुजरना पड़ा जब भारी वर्षा के बाद खतरनाक बाढ़ का सामना लोगों को करना पड़ा | जिसने पूरे केरल को तहस-नहस कर दिया और सीमे हज़ारो लोगो की जाने भी गयी | लेकिन इसके बाद समुद्र के बीच जो हुआ उसे देखकर सबके होश उड़ गए, क्योंकि केरल में समुद्र के बीचो-बीच एक नया आईलैंड उभर कर आया | रेत से बना यह रास्ता आधे किलो मीटर का था | जिसने समुद्र को दो हिस्सों में बांट दिया था यह एक नेचुरल घटना थी | जिसने सभी लोगों को हैरान कर दिया था | इस जगह ने लोकल्स और कई टूरिस्ट का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया | लेकिन साइंटिस्ट का मानना है कि जिस तरह से यह जगह बनी है, उसी तरह से समुद्र की लहरों के साथ यह जगह वापस पानी में समा सकती है।
5.Blood Falls
अंटार्कटिका ग्लेशियर पर जमी बर्फ में एक जगह ऐसी भी है, जहां से लाल रंग का झरना बहता है। इसे देखकर ऐसा लगता है, कि इस झरने से खून बह रहा हो। हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस पर कई शोध किए लेकिन कोई निश्चित नतीजा नहीं निकाल पाए। उनका एक अनुमान यह है की इस जगह बर्फ के नीचे शायद लौह तत्व की अधिकता है, जो की पानी को लाल रंग देते है। हालांकि यह लाल झरना अभी भी रहस्य बना हुआ है।
👉 Important Link 👈 |
👉 Join Our Telegram Channel 👈 |
👉 Sarkari Yojana 👈 |