centered image />

बॉलीवुड की 5 जोड़ियों ने सच साबित किया अपने से कम उम्र से की शादी

0 473
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

यह कहते सुना है कि प्यार अंधा होता है, लेकिन बॉलीवुड जगत में कई ऐसे उदाहरण हमें देखने को मिलते हैं l जिसमें यह कहावत सच साबित होती है l इसलिए आज हम आपको बॉलीवुड जगत की 5 ऐसी जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी उम्र के बीच काफी फासले हैं।

  1. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी

मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हॉलीवुड की पॉप सिंगर निक जोनस से शादी रचाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की उम्र में 10 साल का अंतर है, निक जोनस प्रियंका से 10 साल छोटे हैं।

  1. अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान ने पिछले साल अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा से तलाक ले लिया है l इसके बाद वह अभी इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरबाज खान जॉर्जिया से 22 साल बड़े हैं।

  1. करीना कपूर और सैफ अली खान

बॉलीवुड के नवाब नाम से मशहूर सैफ अली खान ने साल 1991 में अमृता सिंह से शादी रचाई थी l लेकिन साल 2004 में इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2012 में सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी रचाई। आपको बता दें कि इनकी उम्र में 10 साल का अंतर है l करीना कपूर जहां इस समय 38 साल की है, तो वहीं उनके पति सैफ अली खान 48 साल के हैं।

  1. अर्जुन कपूर एंड मलाइका अरोड़ा

इस समय अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेताओं में से एक अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं l आपको बता दें कि इन की उम्र में करीब 12 साल का अंतर है। अर्जुन कपूर इस समय जहां 33 वर्ष के हैं, तो वहीं मलाइका अरोड़ा की उम्र 45 वर्ष है।

  1. सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल
    मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन ने आज तक शादी नहीं रचाई है, आपको बता दें कि वह इस समय मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रहीं हैं। इन दोनों की उम्र में करीब 16 साल का अंतर है l सुष्मिता सेन जहां इस समय 43 साल की हैं तो वहीं रोहमन शॉल की उम्र सिर्फ 27 साल है।
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.