centered image />

30 अप्रैल 2020 वीरवार का दैनिक राशिफल – पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा आर्थिक लाभ होगा

0 1,960
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Aries (मेष) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

दैनिक राशिफल hindi

व्यवसायियों के लिए आज का दिन लाभदायी है। परिवार का आनंददायी वातावरण भी आप के मन को प्रफुल्लित रखने में सहायता करेगा। शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। आपको सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप को यशकीर्ति मिलेगी। व्यापार में भागीदारों के साथ आप के सम्बंध प्रेमभरे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज सम्बंधो में निकटता आएगी।

सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Taurus (वृष) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

दैनिक राशिफल hindi

आज बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की सलाह देते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। मन में चिंता बनी रहेगी। पेट सम्बंधित रोग से भी मन चिंतित रहेगा। मध्याहन के बाद राहत का अनुभव होगा। मानसिक रूप से भी आप तंग स्थिति से राहत की स्थिति का अनुभव करेंगे। आप के कार्य को प्रशंसा प्राप्त होगी जिससे आप को आनंद होगा। मायके से आप को अच्छे समाचार मिलेंगे।

Gemini (मिथुन) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

दैनिक राशिफल hindi

आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच में तूतू-मैंमैं होने की भी संभावना है। स्थावर संपत्ति के पात्रों के विषय में सावधानी रखिएगा। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना रहेगी। उग्रतापूर्ण बौद्धिक चर्चा में भाग न लेने की गणेशजी की सलाह है।

Cancer (कर्क) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

दैनिक राशिफल hindi

किसी भी कार्य को अविचारितापूर्वक न करें। स्वजनों से हुई भेंट से आनंद मिलेगा। उनसे प्रेमपूर्ण सम्बंधों से आप के आनंद में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धीयों के सामने मनोबलपूर्वक टिके रहिएगा। मध्याहन के बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। माता के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक कष्ट होने की संभावना है।

Leo (सिंह) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टेदैनिक राशिफल hindi

आज बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होने से चर्चा में भाग ले सकते हैं परंतु वाद-विवाद टालिएगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद आप को संभलकर चलने की सलाह देते हैं। भाईयों से लाभ होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी।

Virgo (कन्या)  ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

दैनिक राशिफल hindi

आज के दिन आप की वाणी के प्रभाव से आप ही को लाभ होगा। इससे अन्य लोगों के साथ आप के सम्बन्धों में प्रेम की भी वृद्धि होगी। आप का पर्यटन आप के लिए आनंददायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी आप को लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। विदेश के साथ व्यापार में सफलता के साथ-साथ लाभ भी मिलेगा। रुचिपूर्ण भोजन मिलेगा।

Libra  (तुला) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

दैनिक राशिफल hindi

क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को मृदु बनाए रखने की सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। निर्णयों को सोच-समझकर लें। भ्रांति को हो सके तो दूर करें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है। परंतु मध्याहन के बाद आप को प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक रूप से आप को लाभ होगा।

Scorpion (वृश्चिक) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

दैनिक राशिफल hindi

जीवनसाथी प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है। आय और व्यापार में भी वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ प्रवास पर जा सकते हैं जहां आपका समय काफी आनंदपूर्वक बीतेगा। मध्याहन के बाद आप के स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढेगी। इसलिए किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार न करें। मित्रों के साथ अनबन होने से मानसिक रूप से आप अस्वस्थ हो सकते हैं।

Sagittarius (धनु) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

दैनिक राशिफल hindi

आज आपकी कार्य योजनाएं अच्छी तरह से संपन्न होगी। व्यवसायिक रूप से भी सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में भी उन्नति होगी। परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा। मित्रों से हुई भेंट से मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। आज का दिन धन के लाभ के लिए शुभ है। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे।

Capricorn (मकर) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

दैनिक राशिफल hindi

आज विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए संभावनाएं बढ़ सकती हैं। धार्मिक यात्रा से आज आप धर्मिष्ठता की अनुभूति करेंगे। परिवारजनों में आनंद-उल्लास का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारियों को भी आप के कार्य से प्रसन्नता होगी। धन के साथ-साथ मान-सन्मान की भी वृद्धि होगी। पिता की ओर से लाभ होगा। गृहस्थ्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।

Aquarius  (कुम्भ) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

दैनिक राशिफल hindi

नए कार्य का प्रारंभ आज न करने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य संभालने के लिए खान-पान में ध्यान रखिएगा। अपनी वाणी पर संयम रखने से आप किसी के साथ उग्र चर्चा अथवा मनमुटाव को टालने में सफल हो सकेंगे। मध्याहन के बाद आपके प्रसन्नता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकेगा। भाई-बहनों से लाभ होने की भी संभावना है। आर्थिक लाभ होगा।

Pisces (मीन)  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

दैनिक राशिफल hindi

व्यापार में भागीदारी से आप को लाभ होगा। किसी मनोरंजन स्थल पर स्नेहीजनों के साथ आनंद मनाने से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में परिवर्तन का अनुभव आप करेंगे। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करिएगा। प्रवास को टालिएगा। क्रोध पर संयम बरतिएगा। परिवारजनों से साथ तकरार हो सकती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.