centered image />

3 मई 2020 रविवार का दैनिक राशिफल – क्या कहते है आपके सितारे

0 4,303
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Aries (मेष) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

दैनिक राशिफल hindi

स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखें। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतान की तरफ चिंता पैदा होगी। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम हानिकारक साबित होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Taurus (वृष) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

दैनिक राशिफल hindi

आज कार्य सफलता में आपके दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। पिता की ओर से लाभ होगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में रुचि बनाए रखेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ मिलेगा। संतान के पीछे पैसे खर्च होंगे। कलाकारों और खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दर्शाने के लिए उत्तम समय है। फिर भी संपत्ति सम्बंधी कानूनी दस्तावेज आज न करें।

Gemini (मिथुन) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

दैनिक राशिफल hindi

दिन की शुरुआत से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डालेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे-स्नेहियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेगा। आपको लाभ होने का योग है।

Cancer (कर्क) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

दैनिक राशिफल hindi

आज मन में थोड़ी हताशा के कारण खिन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अहम के कारण किसी की भावनाओं को चोट पहुंचेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन एकाग्र नहीं रहेगा। धन खर्च में वृद्धि होगी। असंतोष की भावना से मन घिरा रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों में न पड़ें।

Leo (सिंह) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टेदैनिक राशिफल hindi

आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ अहम का टकराव होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। सरकारी कामकाज शीघ्रता से पूरे होते हुए प्रतीत होंगे।

Virgo (कन्या)  ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

दैनिक राशिफल hindi

शारीरिक और मानसिक चिंता से परेशान रहेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी के साथ झगड़े झंझट होने में आपका अहम निमित्त बनेगा। आकस्मिक धन खर्च होगा। दांपत्य जीवन में खटराग उत्पन्न होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। अधीनस्थ व्यक्ति तथा नौकरवर्ग से परेशानी का अनुभव होगा।

Libra  (तुला) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

दैनिक राशिफल hindi

गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। व्यापारिक वर्ग को लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

Scorpion (वृश्चिक) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

दैनिक राशिफल hindi

आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष का अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आनंद का अनुभव होगा। बकाया राशि की वसूली होगी।

Sagittarius (धनु) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

दैनिक राशिफल hindi

कोई भी कार्य करने में उमंग-उत्साह का अभाव रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा। नौकरी- धंधे में तकलीफ और अवरोध निर्मित होंगे। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धियों के साथ सावधान होकर चलने की सलाह है।

Capricorn (मकर) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

दैनिक राशिफल hindi

नकारात्मक विचारों से दूर रहें और खान-पान पर ध्यान दें। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेंगे। क्रोध आवेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। सामाजिक कार्य़ के अवसर पर यात्रा का योग है। ऑफिस में आपकी प्रशासनिक बुद्धिमत्ता परिलक्षित होगी।

Aquarius  (कुम्भ) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

दैनिक राशिफल hindi

प्रणय, रोमान्स, प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जाने का अवसर आएगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है। भागीदारों के साथ आपके सम्बंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता प्राप्त करेंगेमीन

Pisces (मीन)  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

दैनिक राशिफल hindi

दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की गणेशजी की सलाह है। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यावसायिक क्षेत्र के कार्य को सरल बनाएगा। ननिहाल की तरफ से लाभ होगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.