centered image />

29 अगस्त 2020, शनिवार का दैनिक राशिफल- क्या कहते हैं आपके सितारे

0 903
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

aries-semaiscan

मेष-राशि वाले लोग आज घर में सुख शांति बनी रहेगी। ये समय आपके और आपके परिवार वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। आप लोग एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। घर वालों का प्यार ही इस समय आपको भावनात्मक रूप से खुश रखेगा और आप भी इस बात का ध्यान रखें कि आप भी अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने का प्रयास करें।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष-राशि वाले लोग आज का दिन खुशी और संतुष्टी भरा रहेगा। ये दिन आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है। ये सब आपेक धैर्य, इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। ये समय आपके लिए जश्न मनाने का है। देर किस बात की है अपने दोस्तों को बुलाइये और मजे कीजिए।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन-राशि वाले लोग आज अपने घर की सुरक्षा का ध्यान रखें, क्योंकि कीमती सामान खोने का डर है लेकिन अगर आप सावधान रहें तो नुकसान से बच सकते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप डर के रहें। आज आपको अपने घर की सुरक्षा को ले कर थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क- राशि वाले लोग आज अपने साथी की सेहत के प्रति अपना अतिरिक्त झुकाव महसूस करेंगे। आपको अपने साथी के साथ जरूर कुछ समय व्यतीत करना चाहिए, जिसकी उसे आवश्यकता है।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह-राशि वाले लोगों के लिए आज बड़े सपने देखने का दिन है। आपको जिंदगी में क्या करना चाहिए। आज ही उन सब चीजों की सूची बनाएं जो आप अपने जीवन में करना चाहते हैं। इस दिशा में किये गए प्रयास बहुत ही लाभदायक रहेंगे। आज से ही अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम शुरू कर दें।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या-राशि वाले लोगों की बहुत लंबी प्रतीक्षा के बाद कानूनी लड़ाई का फैसला हक में रहेगा। अब आप चैन की सांस ले सकते हैं। आपके वकील की सलाह अब काम आएगी। परिस्थिति को ध्यान से समझें और जरूरी कदम उठाएं। इस कानूनी मुद्दे को अब पूरी तरह से खत्म कर दें।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला-राशि वाले लोग आज किसी यात्रा पर जाने के मूड में हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। ये यात्रा काम के सिलसिले में या परिजनों के साथ भी हो सकती है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी। अगर आप अपने परिवार के साथ जा रहे हैं तो आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक-राशि वाले लोग आज दूसरों के सामने अपनी छवि सुधारने में ही लगे रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप दूसरों को बदलने की बजाय अपने आपको बदलने की कोशिश करें और ये बदलाव केवल बाहर से ना होकर अंदरूनी होना चाहिए। अगर आपका दिल अच्छा होगा तो आपकी अच्छाई अपने आप ही बाहर आ जाएगी। आपकी अच्छाई के कारण सामने वाला खुद ही आपके साथ अच्छा व्यवहार करने लगेगा।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु-राशि वाले लोग आज अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें। ऐसा करके आप उस शांति को कायम रखेंगे जिसका मजा आप अब तक ले रहे थे। आज जो मुद्दा आपको बड़ा लग रहा है वही बात कल आपको छोटी लगेगी। इसलिए आप इस मुद्दे को प्यार से ही सुलझाने की कोशिश करें।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर-राशि वाले लोगों को पारिवारिक से शायद आज यात्रा करनी पड़े। आपको शायद विदेश यात्रा का मौका मिले इसलिए जिनके पास पासपोर्ट नहीं है वो इसके लिए आवेदन दे दें। आपकी इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ- राशि वाले लोग आज अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। आज आपके अंदर की आवाज ही आपकी सच्ची साथी होगी।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

Daily Horoscope

मीन-राशि वाले लोगों की अध्यात्म में रुचि के कारण मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने को करेगा। अपनी तैयारियां शुरू कर दें। ये यात्रा आपको शांति देगी और सही राह दिखाएगी। इसके लिए आपको कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि आपके आस-पास ही ज्ञान और सूचना के स्त्रोत उपलब्ध रहेंगे।

यदि आपको यह राशिफल पसन्द आया हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.