centered image />

26 अगस्त 2021 राशिफल, जानिये आपके सितारे

0 485
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष राशिफल— आज आपको भोगविलास की वस्तुएँ एवं सम्पत्ति सुख मिलेगा। जन-व्यवहार में सफलता मिलेगी, मित्रों से मुलाकात और बड़े-बुजुर्गों तक उच्चस्तरीय लोगों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे।नए रोगों से मुक्ति एवं पुराने रोगों में राहत मिलेगी।

वृषभ राशिफल— आज के दिन विवाद, अनचाहे खर्चे, बिना बात सम्बन्धियों से शत्रुता और पाप कार्य में प्रवत्ति से बचें। धन एवं मानहानि जैसे कार्यों से परहेज़ करें। नए उद्यमों में असफलता का योग हो सकता है, नए कामों को स्थगित करें।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आपको पारिवारिक जीवन से खुशहाली प्राप्त होगी। नए व्यक्तियों से दोस्ती और उनके द्वारा ख़ुशी एवं आनन्द मिलेगी। सौभाग्य में वृद्धि होने से आतंरिक आनन्द भी होगा। धनिक दृष्टि से स्तरीय वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे।

कर्क राशिफल— आज आप कष्टदायक परिस्थितियों में अपना योग्य निर्णय लें।मानसिक चिन्ता के आविर्भाव को काबू में रखें। फ़िज़ूलख़र्ची पर ध्यान रखें। यात्रा या वाहन चलाने में पूरी सतर्कता रखें। जीवनसाथी या बच्चों की बीमारी के ऊपर पूरा ध्यान दें।

सिंह राशिफल— आज आपको दैनिक व्यवसाय में आर्थिक लाभ एवं धन का आविर्भाव होगा। कार्य में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यक्तिगत बातचीत और व्यवहार में भावनात्मक वातावरण की अनुभूति होगी। मानसिक शान्ति बनी रहेगी।

कन्या राशिफल— आज के दिन आपके लिए कई स्त्रोतों से धन लाभ का योग बनेगा। छोटी दूरी की सुखद यात्रा हो सकती है। व्यावसायिक लाभ, व्यापार एवं वाणिज्य में लाभ होगा। इच्छित स्थान पर स्थानांतरण कर सकेंगे। पत्नी से संतुष्टि तथा सुखद स्थिति निर्मित होगी।

तुला राशिफल— आज आप परिवार के साथ कहीं समूह भोजन का आयोजन कर सकेंगे। मानसिक एवं शारीरिक प्रकार से मनोकामनाएं पूर्ण होने से आंतरिक सुख की प्राप्ति होगी। कोई महत्वपूर्ण बात सन्तान से करना चाहते हैं तो सफलता की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपके लिए किसी भी शुभ कार्य के लिए समय प्रतिकूल है। रूखे व्यवहार, जीवनसाथी से मतभेद और सम्बन्धियों से तनावपूर्ण सम्बन्ध रहेंगे। रोग आदि स्थिति पर ध्यान दें तथा औषधियों को प्राधान्य दें। खानपान में सावधानी बरतें।

धनु राशिफल— आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, अच्छे व्यक्तियों से मिलन-मुलाकात की सम्भावना रहेगी। व्यवसाय में लाभ मिलने की सम्भावना बनेगी या व्यावसायिक लाभ मिलने का संदेश प्राप्त हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशिफल— आज आप परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक कृत्यों, देव भक्ति, परोपकार तथा दान धर्म आदि प्रवृत्ति को बड़े उत्साह से कर पाएंगे। शारीरिक एवं मानसिक शान्ति बरकरार रहेगी। समाज में मान-सम्मान तथा कीर्ति में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशिफल— आज आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। शारीरिक तथा मानसिक प्रकार से पराधीनता का अनुभव महसूस करेंगे। किसी के निज़ी कार्य में एवं झगड़े में आपकी राय या विचार ना दें, अन्यथा आपके अस्तित्व को ठेस लगेगी।

मीन राशिफल— आज के दिन पारिवारिक अशान्ति एवं अस्थिर चित्त में योजनाओं या अन्य महत्वपूर्ण आयोजन को आखिरी अंजाम न दें। मानसिक असंतुलन व परेशानी में मन को स्थिर रखें। अंतरंग संबंधों में भावनात्मक स्तर पर अधिकार जमाने की प्रवृत्ति को लगाम दें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.