centered image />

2021 BMW S1000R भारत में लॉन्च, दमदार इंजन के साथ मिलेगा स्टाइलिश लुक

0 416
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

BMW Motorrad India ने भारत में अपनी नई 2021 BMW S1000R स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च कर दी है। कंपनी की यह बाइक देखने में काफी स्टाइलिश है और कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। इस बाइक को खरीदने के इच्छुक ग्राहक भारत में BMW Motorrad India की डीलरशिप पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

कंपनी ने 2021 BMW S1000R स्पोर्ट्स बाइक को 3 वेरिएंट में लॉन्च किया है। जिसमें स्टैंडर्ड, प्रो और प्रो एम स्पोर्ट शामिल है। कंपनी ने स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 17.90 लाख रुपये रखी है। प्रो और प्रो एम की कीमत क्रमश: 19.75 लाख रुपये और 22.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

इंजन और पॉवर

कंपनी ने अपनी नई बाइक में यूरो 5/बीएस 6 कंप्लेंट 999 सीसी इनलाइन 4-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है। जो 1,000 rpm पर 165bhp की पावर और 9,250rpm पर 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.