centered image />

2 आसान टिप्स, शुगर लेवल हमेशा रहेगा काबू में

0 890
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

डायबिटीज एक ऐसी भयानक बीमारी है जिससे आज बच्चों से लेकर बूढ़े लोग परेशान हैं। इस अकेली बीमारी की वजह से हर साल सिर्फ भारत के अंदर 10 लाख से भी ज्यादा मरीजों की मौत हो जाती है। इस बीमारी के कारण कई प्रकार की दूसरी बीमारी भी हमारे शरीर में घर करने लगती है जैसे हृदय रोग, किडनी और पेट से जुड़े रोग आदि। यह हमारे हृदय से लेकर हमारी आँख तक को नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए हमें इस बीमारी को जितनी जल्दी हो सके इतनी जल्दी ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए।

स्वस्थ और संतुलित आहार लें

डायबिटीज जैसी समस्या में हमें अपने खान-पान पर खास ध्यान देना होता है। इसमें मरीजों को मीठे खाद्य पदार्थ को खाने में परहेज करना चाहिए। तले भुने हुए खाने को ना के बराबर खाना चाहिए। अगर आपको तला हुआ चीज खाना ही है तो अगर संभव है तो ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल का उपयोग करें। यह तेल हमारे रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद करता है। आयुर्वेद में इस तेल को डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही कारगर बताया गया। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को किसमिस का सेवन तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

फल के अंदर डायबिटीज के मरीजों को केला, चीकू अनार अंगूर जैसे मीठे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए इससे हमारे रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ती है, जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरे का संकेत है।

हेल्दी जूस का सेवन करें

जूस किसी भी बीमारी में बहुत ही उपयोगी बताया जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तो ग्रीन टी संजीवनी बन सकता है। आपको बता दूं कि ग्रीन टी एक प्रकार का हर्बल चाय है, जिसके सेवन से हमारे शरीर के अंदर ग्लूकोस की मात्रा नियंत्रित रहती है।

ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटने लगती है। मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी ग्रीन टी एक बहुत ही अच्छा विकल्प है क्योंकि इस चाय में 0 कैलरी होती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.