बुधवार 16 सितम्बर 2020 दैनिक राशिफल- जाने क्या कहते हैं आपके सितारे
चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ Aries (मेष)
मेष- राशि वाले लोगों को कोई बड़ा ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप सलाह के लिए किसी को ढ़ूंढ़ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। इस सलाह के लिए सलाहकार को अवश्य धन्यवाद करें।
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)
वृष- राशि वाले लोगों का लम्बें समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा। ये मुद्दा आपको बहुत परेशान कर रहा था । अब आपकी सारी परेशानियां हल हो जाएंगी और जिन्दगी सामान्य रूप से चलने लगेगी। अब आप मानसिक व भावनात्मक रूप से आगे बढ़ सकते हैं।
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)
मिथुन- राशि वाले लोगों के खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने परिजन अथवा दोस्तों के साथ किसी खुशी का उत्सव मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। साथ गुजारे ये पल हमेशा मीठी यादों के रूप में आपके साथ रहेंगे। इसलिए आज आप खूब मजे करें।
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो Cancer (कर्क)
कर्क- राशि वाले लोगों की परिस्थिति चाहे जैसी भी हो हिम्मत ना हारें। आज कुछ छोटे-मोटे झगड़े होने की आशंका है। इसलिए दूसरों से अपना बर्ताव अच्छा रखें। अगर आप साहस रखें तो ये बुरा वक्त भी आसानी से बीत जाएगा। इस बात का यकीन मानें कि आप में किसी भी परेशानी से लड़ने की ताकत है।
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)
सिंह– राशि वाले लोग आज अपना झुकाव किसी नए काम की ओर महसूस करेंगे। ये रुचि चेस खेलने से लेकर आसमान में उड़ने तक कुछ भी हो सकती है। ये समय अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने और कुछ मजे करने का है। आज आपका मन जो भी करने को करे वो काम जरूर करें। इसे करके आपको कोई पछतावा नहीं होगा।
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो Virgo (कन्या)
कन्या– राशि वाले लोगों की घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो सकते हैं। लेकिन आज आपने इन झगड़ों को खत्म करने की ठान ली है। आज अपने प्रयासों से आप ये कर ही डालें। जब आप सब को एक साथ एक ही घर में रहना है तो फिर लड़ाई करके क्यों रहा जाए। कोशिश करें कि सब एक दूसरे के साथ मिल कर रहें।
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra (तुला)
तुला- राशि वाले लोगों की घरेलु जीवन में आज कुछ उथल-पुथल हो सकती है। लेकिन परेशान ना हों जो होगा अच्छे के लिए ही होगा। घर पर मेहमानों के आने से शोर तो बढ़ेगा ही खुशियां भी बढ़ेंगी। अगर उनके साथ मजे करने के लिए आपको अपनी रात की नींद भी गंवानी पड़े तो भी तैयार रहें और एक दूसरे के साथ का पूरा आनंद उठाएं।
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)
वृश्चिक- राशि वाले लोगों का भाग्य ही आज सफलता दिलाएगा। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। आपको लगेगा कि ये सब आपकी मेहनत से ना हो कर आपके सौभाग्य की वजह से हो रहा है। इस समय का पूरा लाभ उठाएं।
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)
धनु– राशि वाले लोगों के आज का दिन यात्रा करने के लिए बहुत अच्छा है फिर चाहे आप अपने दोस्तों के साथ जाएं, परिवार के साथ जाएं या फिर सहकर्मियों के साथ जाएं। अपनी इस यात्रा पर आप खूब मजे करेंगे। आपकी ये यात्रा मजेदार बातों से ही नहीं रोचक दृश्यों से भी भरी रहेगी।
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)
मकर- राशि वाले लोग आप किसी शांत जगह पर आत्म-चिन्तन करें। आप लंबे समय से बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ये ब्रेक आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आत्म-चिन्तन से आप खुद को नकारात्मकता से दूर रख पाएंगे।
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius (कुंभ)
कुंभ- राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। ध्यान रहे कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी। और अगर आपको किसी और से काम कराना भी पड़े तो अंत में उसे एक बार ध्यान से देख जरूर लें ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो।
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)
मीन- राशि वाले लोगों को आज शायद अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आत्म-विश्वास बनाए रखें, आज आप किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना आसानी से कर पाएंगे।