centered image />

13 दिसम्बर का राशिफल : जानिए अपने राशिफल में आपकी किस्मत में क्या लिखा है, क्लिक करने और जान लें

0 985
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | दोपहर के बाद आपको को बड़ा लाभ होने की सम्भावना है | आज परिवार का माहौल आपको सुख प्रदान करेगा | कामकाज में आपकी मेहनत रंग लाएगी | हालाँकि आज ऑफिस में किसी से झड़प होने की सम्भावना है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कुछ खर्चे अधिक होंगे लेकिन आर्थिक स्थिति को लेकर आपकी दूरदर्शिता आज काम आने वाली है | जो जातक प्रेम में है, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे | हालाँकि विवाहित जातको को दाम्पत्य जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | ऑफिस में आज अपनी बातो से सामने वालो को चुप करा देंगे | आज सहकर्मी भी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | इस राशि के व्यापारियों को जल्द ही अच्छा लाभ होने वाला है | दाम्पत्य जीवन को लेकर आज आप कुछ निर्णय ले सकते है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बेहद बढ़िया रहेगा | आज आप काम में ध्यान देंगें, जिस वजह से आपके कामकाज में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे | आज परिवार के कोई बुजुर्ग आपको कुछ सलाह दे सकते है | आपको उस पर ध्यान देने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में तनाव करने के प्रयास सफल होंगे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर है | आप खानपान को लेकर ध्यान दे, सेहत प्रभावित हो सकती है | विवाहित जातको को आज संतान से सुख मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे | ऑफिस में किसी काम में आपको सहकर्मी की मदद लेनी पड़ सकती है, समय आने पर आप भी मदद करे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर आप कोई नयी तरकीब लगा सकते है | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | आज आपका प्रिय अचानक बीमार पड़ सकता है, जिसकी वजह से आप चिंतित हो सकते है | व्यापार में आज लाभ की स्थिति रहेगी |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, हालाँकि दोपहर के बाद स्थिति बदल सकती है | अचानक काम के सिलसिले में परेशानी उत्पन्न हो सकती है | परिवार में कोई पुराना विवाद फिर से खड़ा हो सकता है, आपको ध्यान देने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आपकी कोई बड़ी चिंता आज दूर होने वाली है, जिससे आप राहत की सांस लेंगे | आज आप किसी दोस्त से मुलाकात कर सकते है | आज आपको खर्चो में भी कमी देखने को मिलेगी | दाम्पत्य जीवन में रिश्ता आपसी समझ से आगे बढ़ेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | ऑफिस में आज आपको अपनी बुद्धिमता का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा | आज आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | आपको परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | ऑफिस में काम कम रहेगा, जिससे आप जल्दी घर जाने की कोशिश में रहेंगे | प्रेम जीवन में चल रहा तनाव दूर होने वाला है, रिश्ते में फिर से नजदीकियां आएगी | हालाँकि आज आपको आमदनी में कमी देखने को मिल सकती है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | आपके कामो में आपकी ये ऊर्जा झलकेगी | आज जीवनसाथी आपसे किसी मामले में राय ले सकता है | आपको किसी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, सुरक्षा का ख्याल रखे | गृहस्थ जीवन में चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज किसी काम में आपको मित्र से मदद मिलने वाली है, आप उसके आभारी होंगे | ऑफिस में आज थोड़ा सावधान रहे, किसी से बहस हो सकती है | आज पिताजी आपको किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.