centered image />

10 ऐसी जरूरी बातें जो लड़कियां पुरुषों में बिलकुल पसंद नहीं करती

0 858
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पुरुषों के समझने का समय आ गया है कि वह इतने सालों से क्या गलती कर रहे थे? अगर आपको लगता है कि आपके पसीने की बदबू आपकी मर्दानगी दर्शाती है या किसी नौकर पर चिल्लाने से आपकी हिम्मत का पता चलता है तो आपको यह १० बातें पढ़नी चाहिए, जो लड़कियों की नज़र में आपको काम आकर्षक बनाती है:

1. निजी साफ़ सफाई की कमी

गन्दी सांस की बदबू, शेव न करना और सही कपड़े न पहनने से लड़की आपके पास कभी नहीं आएगी।

2. महत्वकांक्षी न होना

महिलाये उस आदमी को पसंद करती है जो आगे बढ़ने की चाह और ज़िन्दगी में कुछ बनने का जुनून रखता है।

3. टेबल की बुरी आदतें

लड़कियों को आवाज़ करके खाना खाने वाले लोग या खाते समय बात करने वाले लोग पसंद नहीं होते।

4. मज़ाक ना करने की आदत

महिलाये हमेशा चाहती है कि उनका पार्टनर उन्हें हँसाने की काबिलियत रखता हो. कोई लड़की ऐसे लड़के से शादी नहीं करना चाहती जो काफी गंभीर हो और खुद पर हंसना न जानता हो।

5. खेल के प्रति अति दीवानापन

ज़्यादातर पुरुषों को खेल पसंद होता है लेकिन वह ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि आप खेल के लिए ही जीये। खेल खेलना ठीक है लेकिन हर हफ्ते किसी मैच के लिए जाना लड़कियों को पसंद नहीं होता।

6. ज़्यादा गाली गलौज करना

अगर आप हर बात पर गाली देंगे तो लड़की आपसे दूर हो जाएगी। याद रखिये एक दिन लड़की आपको अपने परिवार से मिलवाएगी और आपकी भाषा शायद उसके माता पिता को पसंद न आये।

7. रोज़ शराब पीना

लड़की आपको भरोसे वाला, साथ देने वाला और खुद की रक्षा करने वाले आदमी के रूप में चाहती है लेकिन अगर आप इतनी शराब पीते है कि वह अकेले ही मेहनत कर रही है तो आप ऐसे उनका दिल नहीं जीत सकते।

8. ज़्यादा क्रोधी होना

अपने गुस्से को कण्ट्रोल में रखे। एक लड़की चाहती है कि आप उसकी सुरक्षा करे लेकिन वह आपको दूसरो के साथ लड़ते देखना पसंद नहीं करती।

9. देर से आने की आदत

हर बार मुलाकात के लिए देर से आने की आदत लड़की को आपसे दूर कर सकती है। अगर आप समय पर नहीं पहुंचेंगे तो लड़की सोचने लगती है कि आप ज़िन्दगी में किसी भी चीज़ को लेकर गंभीर नहीं है।

10. कुछ ऐसा पहनना जिससे आप अजीब लगते हो

एक लड़की आप पर गर्व करना चाहती है और आपको अपने दोस्तों से मिलवाना चाहती है और अगर आप अजीब से कपड़े पहनकर जाते है तो आप सोच लीजिये कि लड़की पर उसका क्या असर पड़ेगा?

यदि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो प्रोत्साहन हेतू लाईक, शेयर और कमेंट जरूर कीजिए

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.