centered image />

1 जनवरी 2021 राशिफल : 5 राशियों का भाग्यशाली रहेगा ये नववर्ष, कन्या और तुला के घर आएँगी खुशियाँ

0 505
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष (Aries):  नववर्ष पर आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। इस वर्ष आप विवाह योग है । जोखिम के कार्यों से दूर रहें। लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ (Tauras): जनवरी में नई योजनाएं बनेंगी। मित्रों एवं संतान के सहयोग से अनुकूलता बढ़ेगी एवं दिन प्रसन्नता से बीतेगा। खान-पान में सावधानी बरतें।

मिथुन (Gemini): स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अच्छे दिन का लाभ उठाना आपके हाथ में है। जनवरी के मध्य में व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। परिवारजनों से मतभेद हो सकता है।

कर्क (Cancer): परिवार की समस्या से मन उद्वेलित रहेगा। आमदनी के स्रोत कम होंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पूंजी निवेश बढ़ेगा। आवास संबंधी समस्या हल होने के योग हैं।

सिंह (Leo): व्यावहारिकता से कार्य करने पर सफलता मिलेगी। आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं।

कन्या (Virgo): प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। पिता से व्यावसायिक मार्गदर्शन मिल पाएगा। अपने काम में पूरी सजगता रखें। जनवरी के अंत में पूंजी निवेश करना लाभदायी रहेगा। आपके द्वारा किया हुआ काम जनवरी के महीने में फल देगा  ।

तुला (Libra): पूरे जनवरी के महीने में व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे। लापरवाही से काम न करें। नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक (Scorpio): 15 जनवरी के बाद कहीं से रुका पैसा मिल सकता है। संतान के कार्यों से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागीदारी में समय पर लिए गए निर्णयों से लाभ के योग हैं।

धनु (Sagittarius): अपरिचित व्यक्तियों पर विश्वास नहीं करें। बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा तथा पुराने कार्य बनने से उत्साह एवं प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn): मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। व्यवहारकुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापारिक कार्य की भागदौड़ सार्थक सिद्ध होगी।

कुंभ (Aquarius): आपके कामों की प्रशंसा से आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर न करें। नए कार्यों का प्रारंभ आज नहीं करें।

मीन (Pisces): भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। परिश्रम व लगन से कार्य करने पर अभीष्ट सिद्धि और मनोनुकूल लाभ मिल सकेगा। वाद-विवाद को टालें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.