centered image />

1 मई 2020 शुक्रवार का दैनिक राशिफल – आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक है

0 1,296
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Aries (मेष) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

दैनिक राशिफल hindi

आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक है। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में दिन व्यतीत होगा। अधिक लोगों के साथ सम्पर्क में रहने का अवसर मिलेगा। व्यापारीगण उनके व्यापार का विस्तार और आयोजन कर सकेंगे। लोकहित का कार्य आपके हाथ से होगा।

सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Taurus (वृष) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

दैनिक राशिफल hindi

विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेगा। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। वाचन एवं लेखन में अभिरुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आप आगे बढ़ेंगे। पाचनतंत्र की समस्या से तबीयत खराब होने की संभावना है।

Gemini (मिथुन) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

दैनिक राशिफल hindi

महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आप द्विधा अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। हो सके तो प्रवास टालें। पानी या अन्य तरल पदार्थ भयानक साबित हो सकते हैं।

Cancer (कर्क) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

दैनिक राशिफल hindi

कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के सान्निध्य से मन रोमांचित बनेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर-सम्मान मिलेगा। विरोधियों को पराजित कर सकेंगे। आज किसी के साथ प्रेम के बंधन में बंधेंगे।

Leo (सिंह) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टेदैनिक राशिफल hindi

दूर बसने वाले स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ के संदेश व्यवहार से आपको लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। गणनापूर्वक आयोजन और अत्यधिक विचार मन में उलझन पैदा करेंगे। स्त्री मित्र आपको सहायक साबित होंगी,

Virgo (कन्या)  ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

दैनिक राशिफल hindi

वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। सगे-सम्बंधियों के साथ मुलाकात होगी औऱ सुख-आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ तथा पर्यटन का योग है। ईश्वर का आशीर्वाद आपके साथ है।

Libra  (तुला) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

दैनिक राशिफल hindi

आपको वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोलाचाल होने की संभावना है। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। तबीयत का ध्यान रखने की सलाह है। दुविधाएं और समस्याएं मन की शांति हर लेगी। आध्यात्मिक वाचन या ईश्वर का नाम स्मरण शांति देगा।

Scorpion (वृश्चिक) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

दैनिक राशिफल hindi

आप गृहस्थ जीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। पत्नी तथा पुत्र की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। विवाह के लिए संयोग बनेंगे। नौकरी-धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होने का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति की जा सकती है।

Sagittarius (धनु) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

दैनिक राशिफल hindi

कार्य सफलता का दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। व्यापारी अपने बिजनस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद और संतोष रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ, सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा,

Capricorn (मकर) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

दैनिक राशिफल hindi

बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। साहित्य तथा लेखन की प्रवृत्ति को गति मिलेगी। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतानों की समस्या चिंता का कारण बनेगी। लंबी यात्रा की संभावना है। विरोधियों और प्रतिस्पर्द्धियों के साथ गहरी चर्चा में न उतरने और गलत खर्च से बचने की सलाह देते हैं।

Aquarius  (कुम्भ) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

दैनिक राशिफल hindi

अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए गणेशजी कहते हैं। अत्यधिक विचार और क्रोध आपकी मानसिक स्वस्थता में खलल पहुंचाएंगे, स्वास्थ्य खराब होगा। परिवार में खटराग होने की संभावना रहेगी। खर्च की मात्रा बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। इष्टदेव की अराधना करने से आप राहत महसूस करेंगे।

Pisces (मीन)  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

दैनिक राशिफल hindi

आज व्यापारियों के लिए खूब उज्जवल भविष्य हैं। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है। साहित्य सृजक, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे और आदर पाएंगे। पार्टी, पिकनिक के माहौल में मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। नए वस्त्राभूषण या वाहन की खरीदारी होगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.