स्पेशल आर्टिकल :- ज्यादातर लड़कियां क्यों मना करती है शादी करने को लिए
आज हम बताएंगे लड़की क्यों, बार बार शादी करने से मना करती है| इसके पीछे क्या कारण होता हैं । शादी एक ऐसा बंधन है। जिसके बारे में सुनकर कई लड़कियां सोच में पड़ जाती हैं कि आखिर शादी करें कि नहीं। आज नहीं तो कल हर लड़की या फिर लड़के को शादी के बंधन में बंधना ही पड़ता है। लेकिन जब आपको ठीक लगे तभी शादी करें। कई लड़कियां शादी करना चाहती है लेकिन जब सच में शादी करने के लिए बोला जाता है तो वह कई तरह के बहाने बनाने लगती है। देखें लिस्ट।
1. अभी करनी है पढ़ाई
कई लड़कियों का ये शब्द बिल्कुल मुंह में रखा होता है। जैसे ही पेरेंट्स शादी के लिए कहते है। वैसे ही वह तुरंत बोल देती है कि मां-पापा मुझे आगे अभी पढ़ाई करनी है। लेकिन इस बहाने से आप कुछ ही दिन बच पाएंगी।
2. अभी करियर में फोकस करना है
आज हर लड़की चाहती है कि अपने मैं पैरों पर खड़ी हो| पढ़ाई के बाद करियर शादी ना करने का सबसे अच्छा बहाना है। जो कि आपको आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ आपको एक अलग पहचान देता है। आप चाहे तो इस टॉपिक को ले सकती है। इससे आपकी शादी काफी लंबे समय तक टल सकती है।
3. विदेश जाना है
कई लड़कियों की ख्वाहिश होती हैं कि वह पढ़ाई पूरी करके जॉब करने विदेश जाए। यह इच्छा भी आप की शादी को टाल सकती है।
4.आजाद रहना चाहती है
सुनने में थोड़ा अजीब सा लगेगा। पर आपको घरवालों को समझाना पड़ेगा कि आप एक इंडिपेंडेट लड़की बन कर रहना चाहती है। ना कि किसी लड़के की जिम्मेदारी के तौर पर। आप पढ़ी लिखी है, अपनी जिम्मेदारी और जरूरतों को खुद पूरा कर सकती है। शादी करने की आपको कोई जरूरत महसूस नहीं होती है।
5.परफेक्ट पार्टनर
आजकल के जमाने में लड़कियां किसी को भी अपना हमसफ़र नहीं बनाती। लड़कियां आजकल लव मैरिज के सपने देखती है, ऐसे में उन्हें अपना लाइफ पार्टनर बिल्कुल परफेक्ट चाहिए होता है। ऐसे में लड़कियों के लिए यह भी एक खास बहाना है कि लड़का उसे पसंद नहीं है, इसलिए वह शादी नहीं कर सकती है।