centered image />

सावन महीने में दिखने लगे यह संकेत तो समझिए भगवान शिव की होने वाली है असीम कृपा

1,231
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हम सभी लोगों को इस बात की जानकारी भली-भांति है कि अभी सावन का पवित्र महीना चल रहा है और सावन का महीना भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है, सावन का महीना भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सबसे उचित माना गया है, लोग भगवान शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत और इनकी पूजा-अर्चना करते हैं, सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों के अंदर शिव भक्ति का जुनून देखने को मिलता है, परंतु इसके अलावा भी कुछ ऐसे शुभ संकेत होते हैं जिनको अगर आप सावन के पवित्र महीने में देखते हैं तो इससे आपके ऊपर भगवान शिव जी की अपार कृपा दृष्टि बनी रहती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में जानकारी देने वाले हैं अगर आप अपने सपने में इस तरह के संकेत देखते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि आप के ऊपर भगवान शिव जी की अपार कृपा दृष्टि बरसने वाली है और आपके जीवन की परेशानियां बहुत ही शीघ्र दूर होंगी।

सावन महीने में इस तरह के सपने आना होता है शुभ

  • अगर आप अपने सपने में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती जी को देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में कुछ बेहतर होने वाला है, यदि इस प्रकार का सपना कुंवारे लड़के लड़कियां देखते हैं तो उनका बहुत शीघ्र ही विवाह का योग बनता है।

  • अगर आप अपने सपने में शिव मंदिर देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन की सभी दुख तकलीफ दूर होने वाली हैं, इसके अलावा अगर आप अपने सपने में शिवलिंग के रूप में भोलेनाथ या फिर तप करते हुए भोलेनाथ नजर आए तो इससे आपके जीवन के कष्ट दूर होते हैं, इस स्थिति में आप भगवान शिव जी का शुक्रिया अदा कीजिए और अगली सुबह उठकर शिव मंदिर में अवश्य जाएं और वहां पर शिवलिंग पर दूध से अभिषेक कीजिए।

  • अगर आप अपने सपने में भोलेनाथ को तांडव करते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपका फंसा हुआ धन आपको शीघ्र मिल सकता है।
  • भगवान भोलेनाथ का त्रिशूल सपने में देखना शुभ संकेत की ओर इशारा करता है।
  • अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में देवों के देव महादेव के गले में सांप देखता है तो इस स्थिति में उसको सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि इस सपने का मतलब होता है कि उस व्यक्ति के जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती है, आपको आने वाले समय में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.