centered image />

शुक्रवार 2 अक्टूबर 2020 दैनिक राशिफल- जाने क्या कहते हैं आपके सितारे

0 658
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

aries-semaiscan

मेष- राशि वाले लोगों की उच्च अधिकारी वर्ग के लोग सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। इसका मतलब ये हो सकता है कि वो आपको सही दिशा दिखाते हुए आपकी जरूरत के अनुसार मदद करेंगे। अपने सारे कागजात संभाल कर रखें और जितनी जल्दी हो सके अपना काम करा लें। मौके का फायदा उठाएं।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष- राशि वाले लोग आज अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। आपके अपनों का साथ आपको बहुत खुशी देगा। अपने प्रति उनकी चाहत और इज्जत को देख कर आप फूले नहीं समाएंगे। आप भी अपने प्रियजनों को दिखाएं कि आप भी उन्हें कितना प्यार करते हैं। उनके साथ का पूरा मजा लें।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन- राशि वाले लोग आज गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क- राशि वाले लोगों की आज अपनों से अनापेक्षित मुलाकात होने की प्रबल संभावना हैं। ये आपको अचानक मिलने वाली खुशी ही होगी। आपके पुराने दोस्त आपके दिल के बहुत करीब हैं। अपने दोस्तों को बताएं कि उनका आपकी जिन्दगी में वापस आना आपको कितना अच्छा लगा। ध्यान रहे कि ये साथ फिर कभी ना छूटे।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह– राशि वाले लोगों का कोई कानूनी फैसला आज हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। अब खुशियों का समय आ गया है। अब से ये कानूनी मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या– राशि वाले लोगों का मन अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करने का करेगा। आज कल आपके रिश्तों में सुधार आ रहा है जिससे आपको बहुत खुशी मिल रही है। आज आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिजनों या मित्रों के साथ बिताएं और अपने जीवन का मजा लें।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला- राशि वाले लोगों से आज किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। आगे बढ़ें और इस अनुभव का मजा लें।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक-  राशि वाले लोगों का जिंदगी के प्रति नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। आज आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर अपना रुझान महसूस करेंगे। कोई खास अनुभव शायद आज आपको बदल दे जिसके परिणाम स्वरूप आपको लाभ होगा। लोग भी आपके इस बदलाव को सराहेंगे।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु– राशि वाले लोग एक बात अच्छे से समझ लें, यह जरुरी नहीं हुए कि विदेश से मिली खबर आपके हित में हो। जिस खबर का आपको इंतजार था शायद वो खबर आपको सुनने को ना मिले। धीरज रखें व परिस्थिति को समझने की कोशिश करें। अपने आपको समय दें ताकि आप अपने उद्देश्य को नया रूप दे सकें और साथ ही अपना आत्मविश्वास भी बढ़ाएं।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर- राशि वाले लोग आज कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं। लेकिन आज आप इस बात पर भी ध्यान देंगे कि आप किस तरह से नकारात्मकता को अपनी जिंदगी से निकाल सकते हैं। शिकायत करने से कुछ नहीं होगा बल्कि आपके इस व्यवहार से आपका और आपके आस-पास के लोगों का मूड ही खराब होगा। अपने थोड़े से प्रयास से आप अपनी खुशी को बढ़ा सकते हैं। इस दिशा में कदम बढ़ाएं इससे आपको तो लाभ होगा ही दूसरों को भी फायदा होगा।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ- राशि वाले लोग आज अपने दोस्तों के साथ का मजा लेंगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका ये रिश्ता और मजबूत होगा । आज के दिन की यादें हमेशा आपके साथ रहेंगी। हर सुख- दुख में आप लोगों ने एक दूसरे का साथ दिया है आज आपनी सफलता का जश्न मनाने का समय है।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

Daily Horoscope

मीन – राशि वाले लोग आज सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी आप अपने काम की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। आपके घर पर भी खुशियों का माहौल रहेगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.