centered image />

शनिवार 19 सितम्बर 2020 दैनिक राशिफल- जाने क्या कहते हैं आपके सितारे

0 471
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

aries-semaiscan

मेष- राशि वाले लोगों को दूसरों को देख कर या उनके प्रभाव में आकर आपको अपने लिए कोई केरियर नहीं चुनना चाहिए। वही केरियर चुनें जो आपको अच्छा लगता है और जिसको करने की आप काबिलियत रखते हैं। आप अपनी मेहनत और लगन से अपने क्षेत्र में बहुत आगे जा सकते हैं।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष- राशि वाले लोग आज पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं इनसे सीख ले कर आगे बढ़ना चाहिए।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन- राशि लोगों को लगेगा कि आप वे भाग्यशाली हैं। आपके आस-पास के लोगों को भी ऐसा ही लगेगा। आज आप अपने परिवार व कार्यालय के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होंगे। इस अवसर का फायदा उठाते हुए दूसरों की मदद करें। वो आपको इसके लिए सराहेंगे।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क- राशि वाले लोगों की दोस्तों के संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखें। मजे करने के लिए आप दोनो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं अथवा खरीददारी भी कर सकते हैं।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह– राशि वाले लोग आज किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे। आपाक रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी मिलेगी।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या– राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन, अपने लिए बड़ा सपने देखने का दिन है। आपको जिंदगी में क्या करना चाहिए। आज ही उन सब चीजों की सूची बनाएं जो आप अपने जीवन में करना चाहते हैं। इस दिशा में किये गए प्रयास बहुत ही लाभदायक रहेंगे। आज से ही अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम शुरू कर दें।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला- राशि वाले लोगों का इस समय अपने किसी प्रियजन से रिश्ता कुछ ठीक नहीं है। ये आपके गुस्से और नकारात्मक विचारों को काबू में रखने का समय है। आपको चाहिए कि आप एक साथ गुजारे अच्छे समय को याद करें और एक दूसरे के साथ के महत्व को पहचानें। कभी-कभी एक फोन करने से भी बहुत कुछ बदल सकता है। शायद आपका मित्र आपके फोन का ही इंतजार कर रहा हो।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक- राशि वाले लोगों को आज अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप खुद को किसी मुसीबत में पाएं तो बेहिचक अपनों से सहयोग मांग लें। जरूरत पड़ने पर आपके अपने आपकी मदद जरूर करेंगे, इसलिए मदद मांगने में कोई हिचक ना करें। आज के दिन आपको अपनों से बहुत प्यार मिलेगा।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु– राशि वाले लोगों की जहां तक कीमती सामान की बात है तो आज आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आज कुछ कीमती वस्तु खोने के संकेत हैं। अच्छा होगा कि आप अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें और अपने सामान को सुरक्षित रखें।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर- राशि वाले लोग शायद आज खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। ये संतुलन बनाए रखना तो कभी भी आपकी परेशानी थी ही नहीं। तो फिर देर किस बात की है सब को खुश रखें।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ- राशि वाले लोग अपने कौशल व हिम्मत से अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि इसी से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकेंगी।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

Daily Horoscope

मीन – राशि वाले लोगों का सामाजिक जीवन आज बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। आप अपने देस्तों के साथ खूब मजा करेंगे और साथ ही अपने काम में मिली सफलता का भी मजा लेंगे। इस समय का पूरा आनन्द लें क्योंकि बाद में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.