centered image />

लाल किताब – जानिये राशि अनुसार सुखमय जीवन के अचूक उपाय

0 5,876
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ज्योतिष विद्या में लाल किताब का विशेष महत्त्व है। बहुत से लोगों ने लाल किताब के उपाय अपनाकर अपना जीवन धन्य कर लिया है हर राशि में लाल किताब के बारें में उल्लेख है। जिसे अपना कर व्यक्ति अपने जीवन में आये दुःख, कलेश, हारी बिमारी और धन सम्बन्धी जैसी चीज़ों को ठीक कर सकता है। आप भी ये उपाय अपनाकर आप अपना जीवन सुखमय बिता सकते हैं।

मेष राशि:

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवनकाल में कभी भी कोई वस्तु मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। आप अपने साथ हमेशा लाल रंग के कपड़ा या रूमाल जरूर रखें। आप माता-पिता, बड़े बुजुर्गों, साधु संतों और गुरूओं का सम्मान करें। आपको अपने स्वभाव, चाल चलन और व्यवहार को सात्विक रखने की कोशिश करनी चाहिए। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेकर, धर्म से जुड़े रहें। असहाय लोगों की मदद करें। मेष राशि वाले सभी लोगों को नियम पूर्वक गाय को मीठी रोटी खिलानी चाहिए।

वृष राशि:

वृष राशि वाले लोगों को हर दिन अपने घर में घी का दीपक जलाना चाहिए। आप हमेशा साफ कपड़े पहने और इत्र का इस्तेमाल करें। जनवरी के महीने में नया जूता चप्पल बिल्कुल न खरीदें। आप अपने जीवनकाल में कभी भी झूठी गवाही ना दें और ना ही किसी को धोखा देने की कोशिश करें। सभी वृष राशि वाले लोगों को अपने घर में मनीप्लांट का पौधा जरूर लगाना चाहिए।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि वाले लोगों को माँस, मदिरा इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह आपकी राशि के लिए उपयुक्त नहीं है। घर में मछली ना पालें, क्योंकि ऐसा करने से आपके जीवन में नकारात्मक शक्ति का आगमन होने लगता है। स्त्रीयों का सम्मान करें। अपनी माता का आदर करें। छोटी कन्याओं को खुश करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। मिथुन राशि वाले लोगों को बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आपको सूर्य देव को प्रसन्न करने वाले उपायों को करना चाहिए। इन सब बातों का ध्यान रखें, आप जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकेंगे।

कर्क राशि:

कर्क राशि वाले लोगों को अपने जीवन पर्यन्त अपनी माताजी का आदर करना चाहिए। उनकी सलाह का पालन करें। अपनी माता के हाथ से चांदी यि चावल लेकर अपने पास रखें। प्रतिदिन माँ भगवती दुर्गा की आराधना करें। धार्मिक गतिविधियों में शामिल रहे। किसी की निंदा ना करें और किसी को कभी भी तीर्थस्थल की यात्रा करने से ना रोके। रोगियों की दवा में सहायता करें। गर्मियों में लोगों के लिए (प्याऊ) पानी पीने का प्रबंध करें। यदि आप इन सब बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

सिंह राशि:

सिंह राशि वाले लोगों को धर्म पर पूरी आस्था नहीं चाहिए। अखरोट एवं नारियल को किसी भी धार्मिक स्थान पर दे दें। सदाचार के नियम का पालन करें। हमेशा सत्य बोलें। किसी का बुरा ना सोचा और न ही करें। अंधे लोगों की मदद करें, उन्हें भोजन कराएं। किसी भी कार्य को करने से पहले मीठी वस्तु का सेवन करना शुभ रहेगा। सभी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। विशेषकर अपने साले, दमाद और भांजे के साथ रिश्ता मधुर रखें।

कन्या राशि:

कन्या राशि वाले लोगों को अपने जीवन में सदैव संयम से काम लेने की जरूरत है। आप लोग ज्यादा क्रोध ना करें और ना ही अपशब्द का प्रयोग करें। आप लोगों को मां दुर्गा की आराधना करने की आवश्यकता है, दुर्गा सप्तशती का भी पाठ जरूर करें। छोटी कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त करें। आप लोगों को शनि देव से संबंधित उपाय करने की जरूरत है। काले भूरे रंग का कुत्ता ना पालें, लेकिन काले वस्त्र धारण कर सकते हैं। चांदी का छल्ला, अंगूठी या चैन धारण करना शुभ होगा।

lal kitab ke raashi anusaar champatkari totke aur upay

तुला राशि:

तुला राशि वाले लोग सदैव ईश्वर पर आस्था बनाए रखें। गाय को प्रतिदिन घी लगा एक रोटी जरूर खिलाएं। अभी भोजन की थाली से भी कुछ हिस्से गाय के लिए जरूर निकालें। माता पिता का सम्मान करें, उनकी पसंद से ही विवाह करना आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपने जीवन में एक बात का ध्यान रखें कि आपके परिवार में कोई भी कन्या या स्त्री नंगे पैर बिल्कुल ना चले। आप तवा, चकला, बेलन और चिमटा किसी भी धार्मिक स्थान में अवश्य दें। गोमूत्र का सेवन आपके स्वास्थ्य और रोजगार के लिए अति उत्तम माना जाता है।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि वाले लोगों को चाहिए कि वह तंदूरी मीठी रोटी बनवाकर समय-समय पर गरीबों को खिलाएं। किसी से मुक्त में कोई सम्मान ना लें और ना ही किसी को धोखा दें। इन राशि वाले लोगों को पीपल और नीम के पेड़ कभी नहीं काटने चाहिए। बड़ों की सेवा करें। भाइयों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखे, उनकी अवहेलना ना करें। प्रतिदिन प्रात काल सबसे पहले शहद का सेवन करें। जैसा भी संभव हो प्रत्येक मंगलवार और शनिवार या किसी एक दिन या महीने के किसी एक निश्चित दिन हनुमान जी को सिंदूर और चोला अवश्य चढ़ाएं। इससे हर तरह की संकटों से आपकी रक्षा होगी।

धनु राशि:

धन राशि वाले लोगों को गरीब, असहाय और भिखारियों को दान अवश्य देना चाहिए। ईश्वर पर आस्था बनाए रखें। धार्मिक स्थानों की यात्रा करें और लोगों से भी करवाएं। तीर्थ यात्रा के लिए लोगों की मदद जरुर करें। किसी के बारे में गलत ना सोचें और ना ही गलत करें। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले अपनी नाक साफ करें। घर में पीले रंग के फूल वाले पौधे लगाएं। आप गुरु, साधु, महात्माओं और पीपल देव की पूजा करें। इससे सदैव आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी और जीवन में धन प्राप्त करेंगे।

मकर राशि:

मकर राशि वाले लोगों को बंदरों की सेवा करनी चाहिए। आप भैंस, कौंआ और मजदूरों को भोजन कराएं। आपको हमेशा पूर्व दिशा वाले मकान पर निवास करना चाहिए। घर में पर्याप्त रोशनी रखें ध्यान रखें घर के किसी भी हिस्से में अंधेरा ना हो। समय-समय पर रख धार्मिक स्थान पर अखरोट चढ़ाएं और थोड़ा अपने घर में भी ला कर रखें। हमेशा सत्य बोले और सच्चाई का साथ दें। स्त्रियों का सम्मान करें। उनपर कभी भी बुरी दृष्टि न रखें।

4 आसान से सवालों के जवाब देकर जीतें 400 रु– यहां क्लिक करें

जिओ Sale :- 
Jio 2 Smartphone  मोबाइल को 499 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JIO Mini SmartWatch को 199 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JioFi M2 को 349 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

Jio Fitness Tracker को 99 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

चाणक्य निति द्वारा चाणक्य ने बताई है चरित्रहीन औरत की यह पहचान

सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.