centered image />

राशि अनुसार जानिए वह एक चीज जो इस फरवरी महीने में बदल सकती है आपकी किस्मत

0 1,907
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष राशि

मेष राशि के जातकों में धैर्य की कमी होती है जिसका बुरा प्रभाव उनके हालात और आस-पास के लोगों पर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने इस अवगुण पर काम करें। आपको लोगों से और अधिक भावुकता के साथ जुड़ना चाहिए और उनकी बातें ध्यान से सुननी चाहिए। अगर आपने ये कर लिया, समझिए यह फरवरी ही नहीं बल्कि ये पूरा साल बस आपके ही नाम होगा।

A big news has come, every wish will be fulfilled for the people of these 6 zodiac signs

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को अवसर का लाभ उठाना नहीं आता। ये मौका तलाशने की बजाय उसका इंतजार करते हैं जिसका नकारात्मक असर उनकी तरक्की पर पड़ता है। इसलिए फरवरी में आपको इसपर सुधार की दिशा में संजीदगी से सोचना चाहिए। बजाय इस बात का इंतजार करने के कि कोई और आकर एक मौका आपकी झोली में दे जायेगा, आपको अवसरों को तलाशने की कोशिश करनी चाहिए। आपको थोड़ा संघर्षपूर्ण होना होगा और इसके लिए अगर खुद में कुछ बदलाव करने पड़े तो उसके लिए हमेशा तैयार रहें, आप देखेंगे कि जो भी चीजें आपने पाने की चाह रखी थी वह अपने आप ही जैसे आपको मिलने लग गई होंगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक कउच भी करते हुए हमेशा इस बात से डरते रहते हैं कि दूसरे उनके बारे में क्या सोंचेगे। इसलिए वे या तो अपने मन की कर नहीं पाते या दूसरों के अनुसार खुद को ही बदलते रहते हैं। ऐसे में योग्य होने के बावजूद आपकी तरक्की बाधित होती है। इसलिए ये महिना आपका महत्वपूर्ण संकल्प यही होना चाहिए कि आपको दूसरों के विचारों के बारे में नहीं सोचना है और अपने मन मुताबिक काम करना है। हां, पर इसका ध्यान रखें कि इस चक्कर में आपके स्वभाव में अक्खड़पन ना आए।

कर्क राशि

वैसे तो कर्क राशि के जातक रिश्तों के प्रति समर्पित होते हैं और एक अच्छे जीवनसाथी भी साबित होते हैं लेकिन उनका रुझान अपने काम के प्रति भी बहुत ज्यादा होता है। इससे कई बार उनके परिवार को उनकी कमी खलती है और वे भी पूरी तरह खुश नहीं रह पाते। इसलिए इस फरवरी आपको अपने परिवार और दोस्तों को अधिक से अधिक समय देने का संकल्प लेना चाहिए। काम के प्रति संजीदगी और मेहनत जहां आपको उन्नति और सफलता देगी, इस छोटे से बदलाव से आपके लिए हर प्रकार से बस खुशी ही खुशी होगी।

सिंह राशि

आप शायद सालों से उन कामों में फंसे हैं जिसे करना आपको पसंद नहीं है। इसलिए इस नए साल में आपको उन बोझिल कामों को छोड़कर उस काम की तलाश करनी चाहिए जो आप हमेशा से करना चाहते थे। आपको अपने दिल की आवाज सुनने की जरूरत है ताकि फरवरी की बाकी शुरुआत नई उम्मीदों के साथ कर सकें।

कन्या राशि

यकीन के मामले में आप थोड़े कच्चे हैं, ना सिर्फ खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी। इसलिए अगर आपको मजबूत रिश्ते बनाने हैं तो दूसरों का भरोसा जीतें और खुद भी दूसरों पर यकीन करना सीखें। इससे ना केवल आपके अपनों का साथ मिलेगा बल्कि काम में लोगों की दिलचस्पी आपके लिए बढ़ेगी।

तुला राशि

इस राशि के जातकों की सबसे बड़ी समस्या है कि इन्हें ‘ना’ कहना नहीं आता। इस कारण कई लोग इनका फायदा उठाने से भी नहीं चूकते। हालांकि इनके इस स्वभाव के कारण इन्हें सफलताएं भी मिलती है लेकिन आपको इसमें थोड़ा बदलाव लाना चाहिए। इस फरवरी  में आपको कोई ग्लानि महसूस किए बिना थोड़ा कठोर बनने का संकल्प लेना चाहिए ताकि स्वार्थी लोगों से आपकी दूरी बनी रहे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक तुला राशि के जातकों के ठीक विपरीत होते हैं। इन्हें ‘हां’ कहने में दिक्कत होती है। ये जल्दी लोगों की मदद नहीं करना चाहते हैं। इसलिए इस फरवरी आपको थोड़ा उदार बनने की जरूरत है। आपको अपनी सफलताएं और खुशियां लोगों से बांटना आना चाहिए।

धनु राशि

अपने कॅरियर की सफलता के लिए आपको केवल उन चीजों का पीछा करना चाहिए जो आपके वश में हैं। फिलहाल उन चीजों के पीछे ना दौड़ें जिसे पाने के लिए आपको बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ रहा है। इस महीने आपको आत्मकेंद्रित और आत्मनियंत्रित होने की आवश्यकता है क्योंकि सफलता आपकी झोली में है और जरूरत से ज्यादा चाहत आपमें लालच पैदा कर रहा है।

मकर राशि

आपके पास सबकुछ है लेकिन नम्रता और उदारता की कमी है। इसलिए इस साल आपको थोड़ा नम्र बनने और लोगों के साथ साफ दिल से जुड़ने की आवश्यकता है। भले ही आप सफल हैं लेकिन आप दूसरों से भी बहुत कुछ सीख सकते हैं।

कुंभ राशि

आपकी राय भले ही कितनी भी सही हो लेकिन आपको दूसरों को भी आपनी बात रखने का मौका देना आना चाहिए। इसलिए इस फरवरी आप अपने इस स्वभाव में बदलाव करें ताकि आप दूसरों की भी विचारधारा को उतना ही सम्मान और महत्व दे सकें जितना आप खुद के विचार या राय को देते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातक थोड़े भावुक होते हैं, यही वजह है कि छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं। यह ना सिर्फ उन्हें दुखी करता है बल्कि दूसरों को भी उनसे संभल कर बात और व्यवहार करना पड़ता है। इसलिए आपको इस फरवरी के महीने  अपने भावनात्मक पहलुओं पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। यह जरूरी नहीं कि आप हर किसी की और हर बात को व्यक्तिगत रूप से ही लें। अगर आपने यह संकल्प पूरा कर लिया तो कॅरियर हो या पारिवारिक मामले, हर जगह आपको सफलता और सम्मान मिलेगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.