centered image />

राशिफल: 13 अप्रैल 2022, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

0 319
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष आज का राशिफल:

मेष राशि वाले लोगों के लिए व्यापार एवं नौकरी में समय अनुकूल रहने वाला है। इस समय दूसरों की समस्या के कारण मन अशांत रहेगा। किसी प्रियजनों से आपको सहयोग मिलेगा घर पर किसी महत्वपूर्ण वस्तु की खरीदारी हो सकती है।

वृषभ आज का राशिफल:-

वृषभ राशि वाले लोगों को इस समय असफलता का अनजाना डर सता सकता है। आपका कोई वाद-विवाद कोर्ट तक पहुंचने की संभावना है। जल्दबाजी में किया हुआ कार्य आप शको नुकसान पहुंचाएगा। व्यापार के क्षेत्र में आप अप्रत्याशित लाभ कमा पाएंगे। यात्रा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मिथुन आज का राशिफल:-

मिथुन राशि वाले लोगो के कार्य क्षेत्र में अधिकारी वर्ग के लोग प्रसन्न रहेंगे। आपकु पद्दोन्नत्ति एवं स्थानांतरण की संभावना बनी हुई है। आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। और आय एवं व्यय में संतुलन बनाकर चलें।

कर्क आज का राशिफल:-

कर्क राशि वाले इस समय परिवार को पूरा समय देंगे। एवं मेहमान आवभगत में व्यस्त हो सकते हैं। आपको पेट संबंधित समस्याओं से परेशानी होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में रहेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानियां बरतें।

सिंह आज का राशिफल:-

आज पुराने मित्र या फिर व्यापार में धोखाधड़ी होने की संभावना है। आपको अपने क्रोध एवं आवेश को काबू में रखना होगा। संतान पर विशेष ध्यान दें। आपका प्रेम संबंध उजागर होने की वजह से घर में क्लेश की स्थिति भी बन सकती है। इस समय मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। निवेश करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

कन्या आज का राशिफल:-

कन्या राशि वाले विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के प्रति काफी गंभीर रहने वाले हैं। लेकिन आपको राजकीय पक्ष से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी। आप जीवन साथी के साथ अच्छा तालमेल बैठा पाएंगे।

तुला आज का राशिफल:-

लाराशि वाले लोग धार्मिक यात्रा करने की योजना बनाएंगे। और विद्यार्थी वर्ग के लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिससे उन्हें सफलता जरुर प्राप्त होगी। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। खान-पान के प्रति रुचि बढ़ सकती है। और साथ ही साथ समाज में मान-सम्मान की भी बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक आज का राशिफल:-

वृश्चिक राशि वाले लोग परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। लेकिन कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज कार्य क्षेत्र को लेकर कुछ ठोस एवं निर्णय लेना पड़ सकता है। मित्रों से पूर्ण सहयोग की प्राप्ति होगी। यात्रा करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

धनु आज का राशिफल:-

धनु राशि वालों के द्वारा धन प्राप्ति के लिए यह प्रयास सफल होगा। आपको भूमि-भवन के कार्यों में लाभ मिलने की संभावनाएं अधिक है। आपका रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आज मेहमानों का आगमन होगा। इससे आप प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता का स्नेह एवं आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा।

मकर आज का राशिफल:-

मकर राशि वालों को इस समय अपनी वाणी एवं मन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होंगे। संपत्ति से संबंधित विवाद का मध्यस्थता हल निकल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कुंभ आज का राशिफल:-

कुंभ राशि वाले लोग अपने व्यापार के विस्तार के लिए नई योजना बनाएंगे। लेकिन किसी से वाद-विवाद जैसी स्थिति भी बनेगी। आज किसी को याद करके आप भावुक भी हो सकते हैं। रिश्तेदारों के सहयोग से आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपका दांपत्य जीवन में मधुर बना हुआ है।

मीन आज का राशिफल:-

मीन राशि वाले लोगों की बीमारियों में धन व्यय होगा। सामाजिक हित के कार्य में आप का विशेष रुचि दिखाएंगे। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में चमत्कारिक रूप से सुधार हो रहा है। आप बच्चों के साथ कहीं घूमने अभी पिकनिक पर जाने का कार्यक्रम बनाएंगे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.