दैनिक राशिफल:- शुक्रवार 21 दिसम्बर 2018 कैसा रहेगा आपका दिन
चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ Aries (मेष)
मेष राशि वाले लोगों के घर में खुशियोंभरा महौल बना रहेगा। क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ का मजा ले रहे हैं। विदेश से भी आपके कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं, उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। काम का बोझ शायद आपको उनके साथ का मजा ना लेने दें लेकिन आप दोनों में संतुलन बनाने की कोशिश करें।
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)
वृषभ राशि वाले लोग आज अध्यात्म की ओर आगे बढ़ सकते हैं। इसलिए समय निकाल कर किसी धार्मिक स्थान पर जाएं। आज का दिन लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए बहुत ही अच्छा है।
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)
मिथुन राशि वाले लोगों को आज बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा। आप अक्सर लापरवाह या उत्तेजित हो जाते हैं लेकिन आज आपको समझदारी से काम करना होगा। आपका दृढ़ निश्चय एवं चतुराई आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो Cancer (कर्क)
कर्क राशि वाले लोगों का मन करेगा कि आप कहीं बाहर घूमने जाएं। आप सोच में पड़ जाएंगे कि जाएं तो कहां जाएं क्योंकि आपका मन कई जगहों पर अटका पड़ा है। आपके साथ जो घूमने जा रहे हैं उनकी पसंद का भी ध्यान रखें। आपको अगर कोई समझौता भी करना पड़े तो कर लें अंत में आप अपनी यात्रा का खूब मजा लेंगे।
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)
सिंह राशि वाले लोग आज खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। ये संतुलन बनाए रखना तो कभी भी आपकी परेशानी थी ही नहीं। तो फिर देर किस बात की है सब को खुश रखें।
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो Virgo (कन्या)
कन्या राशि वाले लोगों का इस समय अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा हो सकता है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी बहस में पड़ने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा।
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra (तुला)
तुला राशि वाले लोगों के आज का दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। आज आपको अपनी रोज की दिनचर्या से मुक्ती मिलेगी और आप अपने आपको तरोताजा कर पाएंगे। तो फिर इंतजार किस बात का है अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं प्रकृति की सुंदरता का मजा लें और खूब मस्ती करें।
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)
वृश्चिक वाले लोग आज अपने परिवार जनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस यात्रा से आपका तनाव दूर हो जाएगा और आप खूब मजा करेंगे। इस यात्रा के रोचक किस्सों का आप आने के बाद सब के साथ बांटना चाहेंगे।
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)
धनु राशि वाले लोगों का मन अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करने का करेगा। आज कल आपके रिश्तों में सुधार आ रहा है जिससे आपको बहुत खुशी मिल रही है। आज आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिजनों या मित्रों के साथ बिताएं और अपने जीवन का मजा लें।
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)
मकर राशि वाले लोग उन लोगों से थोड़ा हताश हैं जिन्होंने आपको निराश किया है। आपको लगेगा कि लोग वादे तो कर लेते हैं लेकिन उन्हें निभाते नहीं। आपको आज अपना दिमाग शांत रखना होगा। आपके काम में आने वाली ये रुकावट अस्थाई है जो समय के साथ खुद ही समाप्त हो जाएगी।
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशि वाले लोग आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आप शायद इस यात्रा पर परिवार के साथ जाएं। शायद ये छोटी सी ही यात्रा हो लेकिन इसका आपके जीवन में बड़ा महत्व होगा। आप इस यात्रा का पूरा मजा लें।
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)
मीन राशि वाले लोग आज परिवारजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। याद रखें कि खुद को तरोताजा महसूस करने के लिए परिवार के साथ समय बिताने से ज्यादा अच्छा कोई विकल्प हो ही नहीं सकता । इन सुनहरे पलों का पूरा आनंद लें और अपने जीवन को जी भर कर जिएं। आप अपनों के साथ समय बिताने के लिए उनके साथ किसी छोटी सी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
जिओ Sale :-
Jio 2 Smartphone मोबाइल को 499 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JIO Mini SmartWatch को 199 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JioFi M2 को 349 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
Jio Fitness Tracker को 99 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
यह है वो 4 भारतीय खिलाडी जिनका 2019 विश्व कप में खेलना पक्का | Top 4 batsman play in world cup 2019
सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now