centered image />

11 अगस्त 2020, मंगलवार का दैनिक राशिफल- क्या कहते हैं आपके सितारे

0 790
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

aries-semaiscan

मेष-व्यापारिक वर्ग आज अपने व्यवसाय के कार्यक्षेत्र को बड़ा करने में सफल रहेंगे। आज इन लोगों को अपने व्यापार में कोई बड़ा आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा। इसलिए आज आप लोग अपने महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय इस बात का ध्यान रखें। और अपने विरोधियों से सावधान रहें।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष-स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप लोगों का दिन थोड़ा खराब रहेगा। आज आप लोगों को अपनी पुरानी बीमारियों के कारण कुछ तकलीफों को सहना पड़ सकता है। वाहन चलाने वाले लोग आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। दुर्घटना होने के योग हैं।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन-परिवार से जुड़े हुए महत्वपूर्ण कार्यों को आज आप लोग अपने परिवारिकजनों से सलाह मशवरा करके ही करें। अन्यथा इसके कारण आज आप लोगों का अपने पारिवारिकजनों से मनमुटाव या वाद-विवाद हो सकता है। आज आप लोगों को अपने घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह से संबंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क-नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को आज संभवता किसी अच्छी जगह कार्य प्राप्त हो जाएगा। व्यापारिक वर्ग के लिए आज का दिन थोड़ा खराब रहेगा। आज इन लोगों को किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा कोई धोखा प्राप्त हो सकता है। इसलिए आज आप लोग अपने व्यवसाय में थोड़ी सावधानी बनाए रखें।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह-शादीशुदा लोगों के बीच चले आ रहे कुछ पुराने मतभेद या मनमुटाव आज आपसी बातचीत के जरिए समाप्त हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग आज अपने व्यवसाय के कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में सफलता प्राप्त करेंगे। इसके साथ-साथ आज इन लोगों को कुछ बड़े व लाभकारी सौदे भी प्राप्त हो सकते हैं।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या– परिवार से जुड़ी हुई कोई महत्वपूर्ण समस्या को आज आप लोग अपने परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सलाह से समाप्त करने में सफल रहेंगे। धन से संबंधित कोई भी समस्या आज आपको परेशान नहीं करेंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप लोगों का दिन अच्छा रहेगा। कानूनी मामलों में आज आपको विजय प्राप्त होगी।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला-आज आप लोग अपने खर्चों पर थोड़ा सा अंकुश लगाएं। क्योंकि इसके कारण आप लोगों को आने वाले समय में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। शादीशुदा लोगों के वैवाहिक संबंध मजबूत बने रहेंगे।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक-आज यह लोग अपने जीवनसाथी से प्यार व उनका सहयोग प्राप्त करने हेतु सफल रहेंगे। इस दौरान यह लोग अपने जीवनसाथी और पूरी फैमिली के साथ किसी रोमांटिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। धन से जुड़े हुए कार्यों को आज आप प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की कोशिश करें। ऐसा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु-छात्र वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज यह लोग अपनी मेहनत और लगन के बल पर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। साथ ही साथ यह लोग अपने तय किए गए टारगेट को भी समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर- ऑफिस से लगे हुए लोगों को आज इनके अधिकारी वर्ग द्वारा कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिसके कारण यह लोग आज अपने रूटीन कार्यों को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। आज इन लोगों को शाम के समय काफी थकावट का सामना करना पड़ सकता है। कानूनी मामलों में आज फैसले आपके विरोधियों के पक्ष में चले जाएंगे।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ-आज आप लोग परिवार से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं को राजनीतिक पहुंच रखने वाले लोगों के सहयोग से अपने पक्ष में बनाने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग आज किसी नए कार्य में हाथ डालकर अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। शादीशुदा लोगों की फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

Daily Horoscope

मीन-आज यह लोग अपनी फैमिली के साथ शाम के समय बाहर डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस दौरान संपूर्ण फैमिली काफी खुश रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप लोगों का दिन अच्छा रहेगा। चली आ रही कुछ पुरानी बीमारियों से भी आज आप लोगों को मुक्ति प्राप्त हो सकती है। धन लाभ की स्थिति दिनों-दिन बेहतर होती जाएगी। कानूनी फैसले आज आपके पक्ष में आएंगे

ये हैं बिल्लियों से जुड़े शगुन और अपशगुन सच्ची मान्यताएं | Billi ka rasta katne ka matlab

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.