centered image />

भाजपा की अहम बैठकों से दूर रहने वाली मेनका गांधी का सनसनीखेज फैसला, आपको हैरान कर देगी

508
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी वैसे तो भाजपा की अहम बैठकों से दूरी बना कर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ अपनी मंशा पहले ही जाहिर कर चुकी है लेकिन लोकसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मेनका गांधी के एक फैसले से भाजपा में सनसनीखेज फैल सकती है।

आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी अपनी परंपरागत सीट पीलीभीत छोड़कर इस बार हरियाणा के करनाल से चुनाव लड़ सकती हैं। उनकी जगह पुत्र वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ सकते हैं। वरुण गांधी इस वक्‍त सुल्‍तानपुर से बीजेपी सांसद हैं।

हालांकि हरियाणा प्रदेश स्तर पर उनके नाम की सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि प्रदेश स्तर पर मेनका गांधी को कुरुक्षेत्र सीट से उम्मीदवार बनाने पर सहमति बन सकती है। सूत्रों की मानें तो मेनका गांधी कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। वर्तमान में एक अखबार के मालिक अश्वनी चोपड़ा सांसद हैं और पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं।

हालांकि मेनका गांधी और वरुण गांधी के भविष्य पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को लेना है और देखना है कि भाजपा अपने अहम बैठकों से दूर रहने वाली मेनका गांधी को कैसे मनाती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.