centered image />

ब्यूटी पार्लर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, ग्राहक बन पहुंची पुलिस तो ऐसे मिले सब

0 733
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Crime News: ब्यूटी और मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का आए दिन खुलासा होता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक ऐसे ही ब्यूटी पार्लर पर ग्राहक बनकर पहुंची और छापा मारा तो आसपास के लोगों के भी होश उड़ गए।

मामला पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर का है, यहां शनिवार को सिटी सेंटर इलाके में आसनसोल दुर्गापुर कमिश्नरेट की खुफिया विभाग की पुलिस ने एक ब्यूटी पार्लर में छापे का अभियान चलाया। रिहायशी इलाके में ब्यूटी पार्लर में प्रशासनिक अधिकारियों को देख आसपास के लोग आश्चर्यचकित हो गए।

Bangal Crime News

अभियान के तहत बंगाल अंबुजा के एक निजी ब्यूटी पार्लर में पुलिस ने 11 महिलाओं और एक पुरुष को सेक्स रैकेट के आरोप में रंगेहाथ पकड़ा है। इसके अलावा पुलिस ने कई जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए हैं। अभियान के दौरान पार्लर के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

पुलिस ने सभी 11 महिलाओं को हिरासत में ले लिया। छापेमारी अभियान में एसीपी कांकससा संदीप कारा, महिला पुलिस अधिकारियों के साथ खुफिया विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।

पिछले कुछ दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि ब्यूटी पार्लग की आड़ में देह व्यवसाय का गोरखधंधा चल रहा है। इसके बाद कमिश्नरेट के खुफिया विभाग की पुलिस ने अंबुजा इलाके ब्यूटी पार्लर में छापेमारी का जाल बिछाया।

पुलिस ने पार्लर में पहले दो पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में ग्राहक बनाकर भेजा, इसके बाद सादे लिबास में पुलिस जवान ब्यूटी पार्लर में जाकर उनकी गतिविधियों की जानकारी लेने लगे, उसी दौरान संदेह होते ही अधिकारियों को सूचना दे दी।

पलक झपकते ही कुछ मिनटों में पुलिस के आला अधिकारी ब्यूटी पार्लर में घुसकर जांच अभियान शुरू कर दिए और सभी आरोपियों को रेंज हाथ पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने पार्लर की संचालिका समिति 11 महिलाएं और एक युवक को हिरासत में लिया है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.