centered image />

बेगूसराय में पकड़ाया अधिकारियों पर रौब जमाने वाला इंटेलिजेंस ब्यूरो का फर्जी एसपी

0 150
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बिहार में बेगूसराय में पुलिस ने अपने को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का एसपी बताकर रौब जमाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आईबी के फर्जी एसपी की पहचान खगड़िया जिला के महेशखूंट निवासी आलोक सिंह उर्फ आलोक रणावत के रूप में की गई है। उसके पास से पुलिस ने दो नकली आईडी कार्ड भी बरामद किया है।

आलोक सिंह उर्फ आलोक रणावत ने दो-तीन महीने से बेगूसराय में हड़कंप मचा रखा था। आलोक, अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष समेत कई अन्य अधिकारियों को भी फोन कर अपने को आईबी का एसपी बताते हुए पैरवी किया करता था। पंचायत चुनाव के दौरान भी उसने विभिन्न इलाकों में जाकर जांच पड़ताल का बहाना बनाया तथा कई मुखिया से चुनाव जिताने के नाम पर पैसे वसूल लिए। लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही थी। आलोक सिंघौल ओपी क्षेत्र के नागदह में एक निजी विद्यालय के समीप किराए पर मकान लेकर रहता था और वहीं से ठगी का धंधा किया करता था।

इसी बीच आईबी के एक कर्मी पर जब रौब जमाया तो मामले का खुलासा हो गया तथा सूचना मिलने के बाद सिंघौल ओपी की पुलिस ने उसे नागदह से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया तथा मिले इनपुट के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार नगर विकास विभाग पटना में कार्यरत एक अधिकारी ने बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के बगल में स्थित अहलूवालिया कॉलोनी के आदर्श नगर मोहल्ला स्थित अपने मकान चाबी भरत सिंह नाम के युवक को देखरेख के लिए दिया था। लेकिन भरत सिंह ने करीब दो महीना पहले आलोक सिंह उर्फ आलोक रणावत के साथ मिलकर उस मकान पर कब्जा कर लिया। छुट्टी में घर लौटे अधिकारी ने जब मकान खाली करवाने का प्रयास किया तो आलोक सिंह उर्फ आलोक राणावत ने अपने को आईबी का अधिकारी बताते हुए खूब धौंस जमाई तथा मकान खाली करने से इंकार कर दिया।

इसके बाद उक्त अधिकारी ने थाने में आवेदन देकर मकान खाली करवाने की गुहार लगाई। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जब छानबीन किया तो कई खुलासा हो गया। गिरफ्तारी के बाद भी आईबी के फर्जी एसपी ने थानाध्यक्ष पर धौंस जमाने का प्रयास किया। लेकिन उसकी एक नहीं चली तथा नकली आईडी कार्ड के साथ आलोक को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंघौल ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आलोक खुद को आईबी का एसपी बताया करता था और कई लोगों को आईबी के नाम पर चुना लगाया था। एक इंजीनियर के मकान पर भी आईबी का एसपी बन कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है तथा आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.