अभी पढ़ें बृहस्पतिवार का दैनिक राशिफल – 27 फरवरी 2020
Aries (मेष)
अपने बिगड़ते हुए व्यवहार पर एक नजर रखनी होगी। अगर आप खुद गलती करते चले जायेंगे तो नुकसान भी आप ही का होगा। अपने काम से जुड़े हुए असंतोष को तो हटाना ही पड़ेगा।
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें
Taurus (वृष)
कामकाज से जुडी परिस्थितियों को चुनोती के रूप में ले लें ताकि आपका काम पकड में रहे। लोगों से बेहतर होती हुई सद्भावना से भी फायदा उठा लें। अगर कोई पहले मतभेद रहे हैं तो उन्हें हटाकर आप अपनों के करीब आ जाएँ।
घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसा करने के लिए आपको अपने आसपास के लोगों को और ज्यादा समझना पड़ेगा। पैसे से जुड़े बढ़ते हुए मतभेद को भी संभालने की जरूरत पड़ेगी।
Cancer (कर्क)
खुद धीमा हो जाने की जरूरत पड़ेगी। हर छोटी बात को लेकर बात को बढाने से भी बचना होगा। अपनी देनदारी पर भी एक नजर रखें और अपने बढ़ते हुए खर्चों को भी थाम लें।
Libra (तुला)
किसी प्यार के रिश्ते की ओर इस वजह से नजर रखनी होगी क्योंकि उसे संभाला जा सकता है। रिश्ते सिर्फ पैसे से नहीं संभल सकते उन्हें प्यार और दुलार से संभालना बहुत जरूरी होगा।
Leo (सिंह)
घर-परिवार में खुशियाँ बनी रहेंगी तो रिश्तों को संभालना आसान होगा। कामकाज से जुडी स्थिरता भी उसमे अपना योगदान देगी। कुलमिलाकर यह कहूँगा की आपके हालात आपकी हर तरह से मदद ही करना चाह रहे हैं।
Virgo (कन्या)
अपनी कोशिशों को दिशा दे देने की जरूरत है। आपका सकारत्मक रवय्या आपको मेहनत करने में भी मदद करेगा। लोग भी आपकी अच्छाई को भलीभांति समझ पाएंगे।
Scorpion (वृश्चिक)
मेहनत करने से ही धन लाभ बढेगा और बचत को सँभालने में मदद मिलेगी, पर परेशानी यह है की पैसे को संभालना कुछ कठिन ही हो रहा है, उस ओर ध्यान तो देना ही पड़ेगा।
Sagittarius (धनु)
जो समय आप से मेहनत करवा ले और आपके लिए लाभ की परिस्थितियां बना दे वही अच्छा होता है। ऐसे में अगर लोगों का सहयोग मिल जाए तो और चार चाँद लग जाते हैं। आपके लिए यह सारी की सारी अच्छाई भरपूर बनी हुई है।
Capricorn (मकर)
किस वजह से आपका नुकसान हो रहा है इस बात को पहचानें। हर छोटी बात अगर बिगडती चली जाए तो यह भी नुकसान ही है, इसलिए भी संभलकर चलें। कामकाज की स्तिथि को समझने के लिए कभी-कभी समझौता भी करना पड़ता है।
Aquarius (कुम्भ)
कामकाज में बेहतर होते हुए हालात आपकी भरपूर मदद कर सकते हैं, इस वजह से भी धन लाभ बना रह सकता है पर अपने खर्चों या नुकसान पर नजर तो आपको रखनी ही पड़ेगी।
Pisces (मीन)
कामकाज में कई विकल्प अच्छे लग सकते हैं पर छुपी हुई स्तिथि यह है की इसमें पैसा भी जा सकता है और नुकसान भी हो सकता है, इसलिए किसी भी तरह का कदम उठाने से पहले एक बार फिर सोच लें।