centered image />

2 सितम्बर 2020, बुधवार का दैनिक राशिफल- इन राशियों पर रहेगा विशेष आशीर्वाद

0 1,234
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

aries-semaiscan

मेष- राशि वाले लोग आज सारा दिन मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आज अपने परिवार और दोस्तों को कुछ समय अवश्य दें। इससे आप खुद तो खुश रहेंगे ही आपके परिजनों को भी खुशी मिलेगी। इन दिनों अपने जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता मधुर है। जो काम आप अपने साथी से बहुत समय से करवाना चाहते थे वो अब करवा सकते हैं।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष- राशि वाले लोग आज अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में भी आपका मन नहीं लग पाएगा। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। ये कुछ ही समय की बात है आप दोबारा से सामान्य व्यवहार करने लगेंगे।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन- राशि वाले लोगों को अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है। उसमें बहुत अधिक उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ मुश्किलों का सामना करने के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धैर्य और साहस बनाए रखें।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क- राशि वाले लोगों को आज लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि ये बदलाव ही आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और आपकी सोच के दायरे को बड़ा कर देगा। आज कितनी भी मुश्किल चुनौती को स्वीकार करने से ना डरें।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह– राशि वाले लोगों का यह दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए बहुत अच्छा है। अपनी सारी परेशानियों को भूल कर मजा करें। आज आप अपने सभी विचारों को खुल कर व्यक्त कर सकते हैं। अच्छा होगा कि इस मौके का लाभ उठा कर आप खुद को तरो ताजा कर लें।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या-राशि वाले लोग अचानक आईं समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। ये समस्याएं आपके काम में उथल-पुथल भी मचा सकती हैं। समय की इस चुनौती का डट कर सामना करें और जीत हासिल करें। आप फिर से सही रास्ते पर आ जाएंगे।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला- राशि वाले लोगों के परिजन आज खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। आज उन पर प्यार और खुशियों की बारिश कर दें इससे आपको भी उतना ही अच्छा लगेगा जितना कि उनको।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक- राशि वाले लोगों की खासतौर से विदेश यात्रा के प्रबल संकेत बन रहे हैं। आपकी ये यात्रा शायद काम से संबंधित हो। ध्यान रखें कि आपको यात्रा से संबंधित सभी दस्तावेजों की जानकारी सही दी गई है ताकि आपको कोई परेशानी ना हो।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु– राशि वाले लोगों को सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। ये सफलता आपको किसी भी रूप में मिल सकती है जैसे कि अपने उच्च अधिकारी द्वारा सराहना, तरक्की या फिर कोई इनाम आदि। इसी तरह आगे भी जिन्दगी में सफलता हासिल करते रहें।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर-मकर राशि वाले लोग आज अपने परिवारजनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस यात्रा से आपका तनाव दूर हो जाएगा और आप खूब मजा करेंगे। इस यात्रा के रोचक किस्सों का आप आने के बाद सब के साथ बांटना चाहेंगे।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ-राशि वाले लोगों के दोस्तों को मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। आखिरकार आपका रिश्ता ही कुछ ऐसा है। खूब सोच समझ कर ही किसी को कोई सलाह दें। एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करें।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

Daily Horoscope

मीन- राशि वाले लोगों के घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ का मजा ले रहे हैं। विदेश से भी आपके कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। काम का बोझ शायद आपको उनके साथ का मजा ना लेने दें लेकिन आप दोनों में संतुलन बनाने की कोशिश करें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.