centered image />

पेट की गैस की समस्या से ग्रस्त है तो करें यह उपाय

0 1,062
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज के समय मे सभी लोग फास्टफूड की तरफ अधिक ध्यान दे रहे है। जिसकी वजह से गैस की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यह ऐसी बिमारी है। जो आपके स्वास्थ्य को खराब कर देती है।

आज आपको इसके बारे में ही बताया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते है की अगर हम गैस बनने के कारण को खत्म कर दें तो ऐसा करने से आपकी आधी समस्या अपने आप खत्म हो जाती है लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी होते है जिनका यह नहीं पता होता की उनके पेट में गैस किस कारण से बनती है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे है की अगर आपके पेट में गैस बनती है तो उसके क्या क्या मुख्य कारण होते है। अगर आपके शरीर का पाचन तंत्र अच्छे से काम नहीं कर रहा तो उसका मतलब है की आपके शरीर में कहीं न कहि कमी जरूर है या फिर आप अधिक तले हुए खाने का सेवन करते है। इसलिए अगर आप अपने पेट में बनने वाली गैस से छुटकारा पाना चाहते है तो इसका अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर रखें। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए मसाले और तेल से परहेज रखें।

अगर आप गैस की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। इसे पीते ही आपको गैस की समस्या से पल भर में छुटकारा मिल जाएगा।

हींग जहां खाने का स्वाद बढ़ाता है , वहीं हींग गैस की समस्या में भी काफी फायदेमंद है। आप गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पिएं। इससे आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी। दिन में करीब दो से तीन हींग का पानी पिएं।

काली मिर्च भी गैस की समस्या को दूर करता है। काली मिर्च का सेवन करने से न केवल गैस की समस्या में राहत मिलती है , बल्कि इससे हाजमा भी सही रहता है। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं।

दालचीनी का सेवन करने से भी गैस की समस्या दूर होती है। आप गैस की समस्या में दालचीनी को पानी में उबाल लें और फिर उसे ठंडा कर लें। रोजाना सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करें। अगर आपको इसका स्वाद अच्छा न लगे तो आप इसमें शहद भी डाल सकते हैं।

लहसुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे ही गैस की समस्या में लहसुन खाने से काफी फायदा मिलता है। जब आपके पेट में गैस हो तो उस समय आप लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबाल लें। अब रोजाना दिन में दो बार इसका सेवन करने से गैस की समस्या खत्म हो जाएगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.