centered image />

पिंपल्स से रात भर में छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

2,963
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हर कोई सुंदर दिखने की ख्वाहिश रखता है। लेकिन कई बार जब लोग उल्टा सीधा खाते हैं तो इसका असर उनकी त्वचा पर होता है। जंक फूड और बहुत ज्यादा तला-भुना भोजन करने से हमारी चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं और ये पिंपल्स हमारे चेहरे पर दाग-धब्बे छोड़ जाते हैं। इस वजह से हमारी सुंदरता कम होने लगती है। अगर आप पिंपल्स को दूर करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं, जिससे आपके पिंपल्स गायब हो जाएंगे।

अगर आप पिंपल्स को दूर करना चाहते हैं तो टूथपेस्ट आपकी मदद कर सकता है। आप टूथपेस्ट को पिंपल के ऊपर लगाएं। ध्यान रहे कि आप ऐसा करते वक्त ज्यादा दबाव ना डालें। रात भर टूथपेस्ट को पिंपल्स के ऊपर लगा रहने दें। इससे रात भर में पिंपल्स गायब हो जाएंगे।

टी ट्री ऑयल

आप टी ट्री ऑयल की कुछ बूंंदे ऑलिव ऑयल में मिलाएं और पिंपल्स के ऊपर लगाकर छोड़ दें। फिर सुबह उठकर अपने चेहरे को पानी से धोएं। इससे आपके पिंपल्स गायब हो जाएंगे।

एप्पल साइडर विनेगर

पिंपल्स को दूर करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर को भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। थोड़े से पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और पिंपल्स के ऊपर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपको फायदा होगा।

बेकिंग सोडा

आप एक चम्मच बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और पिंपल्स के ऊपर 5 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर अपने चेहरे को धो लें। इससे पिंपल्स गायब हो जाएंगे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.