centered image />

पश्चिम बंगाल में भाजपा अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए निकाले यह तीन उपाय, जाने जरूर

454
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक अहम राज्य पश्चिम बंगाल है, जहां भाजपा उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक फोकश कर रही है और पश्चिम बंगाल के 42 लोकसभा सीटों में से 24 जीतने का दावा भी कर रही है। इन 24 सीटों को जीतने के लिए भाजपा ने अपने तरकस में से तीर निकाल लिये है और अपने उम्मीदवार भी तय कर लिये है।

भाजपा ने बंगाल में 24 सीटें जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई नामचीन चेहरों को लोकसभा चुनाव की रणभूमि में उतारा है। इनमें पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष, पूर्व फुटबॉलर कल्याण चौबे, अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, हाल में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले अजरुन सिंह शामिल हैं।

इन दिग्गज नेताओं के सहारे भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को पटखनी देने की सोच रही है। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा बंगाल में सिर्फ दो लोकसभा सीटें जीत पाई थी। 42 लोकसभा सीट वाले पश्चिम बंगाल में भाजपा इस बार ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना चाहती है।

आपको बताते चलें कि भाजपा ने गत गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए 28 नाम घोषित किए थे। इनमें कई पश्चिम बंगाल के दिग्गज चेहरों को उम्मीदवार बनाया गया था।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.