centered image />

दैनिक राशिफल:- वीरवार 19 दिसम्बर 2018 कैसा रहेगा आपका दिन

0 600
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

मेष राशि वाले लोग आज दूसरों के बुरे व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। आज बेवजह की बातों में ना उलझें और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते रहें। परिस्थितियों को काबू रखने के लिए आप दूसरों के व्यवहार को काबू में नहीं कर सकते, लेकिन अपने व्यवहार को काबू में रखना आपके बस में है।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

वृषभ राशि वाले लोगों की किसी दोस्त के साथ लड़ाई हो सकती है, जिस वजह से आप तनाव में आ जाएंगे। आज आपको समझदारी के साथ स्थिति पर काबू रखने की जरूरत है। आपको दूसरे के नजरिया को भी समझने की कोशिश करनी चाहिए, तभी आपकी समस्या का निवारण हो सकता है। और इससे आपकी दोस्ती का रिश्ता भी टूटने से बच जाएगा।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन राशि वाले लोगों का किसी से नया रिश्ता कायम हो सकता है। ये प्रेम से संबंधित रिश्ता नहीं होगा बल्कि दोस्ती या गुरू- शिष्य का रिश्ता होगा। आज आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपका सही मार्ग दर्शन करेगा। देखें, ये रिश्ता आपको कहां ले जाता है। साथ ही उस व्यक्ति के प्रति आभार प्रकट करें जो आपका मार्ग दर्शन कर रहा है।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क राशि वाले लोगों का कोई अपना आज उन्हें अचंभित कर सकता है। मुद्दा आपसे संबंधित हो भी सकता है और नहीं भी। लेकिन हर हाल में आपको शांत ही रहना चाहिए और अपने प्रियजनों की मदद करने का प्रयास करना चाहिए। उनको शायद आपके साथ और मार्गदर्शन की जरूरत है। आपका फर्ज है कि आप उनको सही रास्ता दिखाएं।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

सिंह राशि वाले लोगों को आज अपने कीमती सामानों का ध्यान रखना होगा अन्यथा आपका कोई कीमती समान खो सकता है। इसका मतलब ये नहीं कि आप चिंतित हो जाएं बस थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

Rashifal Today

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या राशि वाले लोग आज घर और आफिस से बाहर निकलकर प्रकृति कख आनंद उठाएंगे। आप अपने तनाव को खत्म करके अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं। इसके लिए आप अपने परिवार के साथ किसी बाग-बगीचे में घूमने जा सकते हैं और वहां बैठ कर गप्पें मार सकते हैं। आजका दिन आराम करने के लिए अच्छा है।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला राशि वाले लोगों का कोई मित्र आज उनसे मदद मांग सकता है। इस मित्र को शायद आपकी मदद की आवश्यकता हो। इस मित्र के साथ वफादारी निभाएं उसके भले के लिए अगर आपको उसकी आलोचना भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। अगर आपका मित्र कोई गलती करे तो भी उसकी गलती का एहसास उसे अवश्य कराएं।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। आज का दिन आप उनके समक्ष अपनी बातों को अभिव्यक्त कर सकते हैं। वैसे तो आप खुद ही सब कुछ करने की क्षमता रखते हैं, लेकिन अपने काम को अपने साथियों में भी बांट दें। ध्यान रखें कि सिर्फ बात करते रहने से कुछ नहीं होगा। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रयास करें।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु राशि विले लोगों का परिवार आज उनकी मदद करेगा। वो आपकी हर प्रकार से मदद करने को तैयार रहेंगे, इसलिए उनकी बात जरूर सुनें। आपके हित को ध्यान में रखते हुए ही वो सलाह देंगे।

rashifal tula rashi

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर राशि वाले लोगों का आत्मविश्वास आज उच्च शिखर पर होगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। हो सकता है कोई आपसे प्रभावित हो कर कोई अच्छा सा अवसर प्रदान करें जिसे आप बिल्कुल खोना नहीं चाहेंगे।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ राशि वाले लोग आज अपनी सभी चिंताओं और परेशानियों को पीछे छोड़ कर परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। ये समय अपनों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ है। ईश्वर का धन्यवाद करें कि आपका परिवार आपके साथ है। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

मीन राशि वाले लोगों को आज अपने नियंत्रण से बाहर परिस्थितियों से उलझने की जरूरत नहीं है। क्योंकि बहुत अधिक उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ मुश्किलों का सामना करने के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धैर्य और साहस बनाए रखें।

4 आसान से सवालों के जवाब देकर जीतें 400 रु– यहां क्लिक करें

जिओ Sale :- 
Jio 2 Smartphone  मोबाइल को 499 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JIO Mini SmartWatch को 199 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JioFi M2 को 349 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

Jio Fitness Tracker को 99 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

यह है वो 4 भारतीय खिलाडी जिनका 2019 विश्व कप में खेलना पक्का | Top 4 batsman play in world cup 2019


सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.