centered image />

दैनिक राशिफल:- सोमवार 24 दिसम्बर 2018 कैसा रहेगा आपका दिन

0 605
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

मेष राशि वाले लोग आज मौज मस्ती से भरी यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने दोस्तों, परिजनों या फिर सहकर्मियों के साथ जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए मजेदार रहेगी। इससे आपके रिश्तों में भी मजबूती आएगी।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

वृषभ राशि वाले लोगों को आज अपनी सूझ- बूझ व चतुराई को परखना होगा। क्योंकि कुछ लोग अपनी सीमाओं को लांघ कर परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। आपको शांत रहते हुए उन्हें रोकने का प्रयास करना होगा। शांति पूर्वक उन लोगों तक अपना संदेश पहुंचा दें।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन राशि वाले लोग आज अपने तेज दिमाग से कोई ऐसी समस्या का हल ढूंढ़ निकालेंगे। जो आपको बहुत समय से परेशान कर रही थी। आज आपकी बौद्धिक क्षमता और योग्यता चरम सीमा रहेगी। आज के दिन आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से हल कर पाएंगे।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क राशि वाले लोगों का कुछ कीमती सामान खो सकता है। इसलिए आज आप अपनी चाबियों औऱ जरूरी सामान को संभाल कर रखें। यदि आप अपने सामान को यहां-वहां रख देंगे तो बाद में आपको ही परेशानी होगी। इसलिए इसे नियत स्थान पर ही रखें।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

सिंह राशि वाले लोगों को आज सामाजिक स्तर में खूब पहचान मिलेगी। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी स्पष्टता और अच्छी संप्रेषण कला की वजह से ही संभव हुआ है। आप और अधिक सफलता पाने के अपने प्रयासों को जारी रखें और अपने अहम को अपने रास्ते में ना आने दें। तभी लोग आपका आदर करते रहेंगे।

Rashifal Today

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या राशि वाले लोग आज किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। यह समारोह एक महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति करेगा। शायद कोई महत्वपूर्ण सौदा पक्का हो जाए या फिर किसी परियोजना को अंतिम रूप मिल सके। शाम को शायद आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। स्थिति चाहे कुछ भी हो आप बस खुद पर ही विश्वास करें।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला राशि वाले लोगों को किसी अच्छे सलाहकार की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए किसी वरिष्ट व्यक्ति को आप अपने मार्ग दर्शन के लिए बुला सकते हैं। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा, जिससे आपको लाभ होगा।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज के दिन सात संमुदर पार से खुशखबरी मिल सकती है। ये खुश खबरी विदेश में रह रहे आपके मित्र या परिजन आपको देंगे। आप उनके फोन या ई-मेल का इंतजार करें, क्योंकि ये खुशखबरी आपके लिए बहुत मायने रखती है। इस अवसर का प्रयोग अपनों के नजदीक आने में करें और अगर वो आपको विदेश आने का न्योता दें तो जरूर जाएं।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु राशि वाले लोगों को आज उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे़। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। आपके आस-पास का वातावरण कुछ खास अच्छा नहीं है इसलिए जरा सावधानी से काम लें वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। समझदारी इसी में है कि ये जानने की कोशिश करें कि बात कैसे और कहां बिगड़ी और उसे सुधारने की कोशिश करें।

rashifal tula rashi

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर राशि वाले लोगों के पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने परिवार के साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लेंगे। आप खूब बातें करेंगे और एक दूसरे के साथ का मजा लेंगे। आज अपने आप को तरोताजा करने का दिन है।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ राशि वाले लोगों को आज कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आज समय है ये तय करने का कि आप जो करना चाहते हैं वो कैसे करें। आज अपनी जिंदगी से डर को निकाल देना चाहिए।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

मीन राशि वाले लोगों को आज एहसास होगा कि, आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है। अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें। समय के साथ सबकुछ ठीक हो जाएगा।

4 आसान से सवालों के जवाब देकर जीतें 400 रु– यहां क्लिक करें

जिओ Sale :- 
Jio 2 Smartphone  मोबाइल को 499 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JIO Mini SmartWatch को 199 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JioFi M2 को 349 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

Jio Fitness Tracker को 99 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

यह है वो 4 भारतीय खिलाडी जिनका 2019 विश्व कप में खेलना पक्का | Top 4 batsman play in world cup 2019


सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.