centered image />

दैनिक राशिफल:- सोमवार 23 नवम्बर 2020, क्या कहते हैं आपके सितारे

0 1,059
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

मेष राशि वाले लोगों के आज का दिन खुशी और संतुष्टि भरा होगा। आज के दिन आप बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। यह सभा आपके धैर्य, इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। आप अपने इन उपलब्धियों का जश्न जरूर मनाएं।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

वृषभ राशि वाले लोगों का किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ रिश्ता खराब हो सकता है। आज अपनी तरफ से अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करें। इसकी शुरूआत आप अपनी जुबान पर काबू रख के कर सकते हैं। सही सम्प्रेषण से आपको बहुत मदद मिलेगी। लेकिन अगर आपको लगता है कि स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर है तो आपका खामोश रहना ही बेहतर होगा।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन राशि वाले लोग आज आपनी जिंदगी की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी सलाहकार को ढूंढ़ेंगे। ये सलाहकार शायद आपको ज्योतिषी हो जो आपको सही दिशा दिखा सके। ध्यान रहे कि आप सही व्यक्ति से ही सलाह लें ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क राशि वाले लोगों का साहस और तेज सोच उनको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आपकी तीव्र बुद्धि और अच्छी सम्पेषण कला लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगी। अपनी सभी योग्यताओं का उपयोग अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की नीव रखने के लिए करें।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

सिंह राशि वाले लोगों को आज अपने समूह से समर्थन मिल सकता है। अगर आप आगे बढ़ कर उनके सामने अपने विचार अभिव्यक्त करें। आप खुद ही सब कुछ कर सकते हैं लेकिन अपने काम को अपने साथियों में भी बांट दें। ध्यान रखें कि सिर्फ बात करते रहने से कुछ नहीं होगा। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रयास करें।

Rashifal Today

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या राशि वाले लोगों की प्रियजन के साथ आपसी रिश्तों में खटास आ सकती है। आप जल्द ही बातों को सुलढझाना चाहते हैं। लेकिन आपकी संतुष्टी के अनुसार ऐसा हो नहीं पा रहा है। शायद उसे थोड़ा और समय चाहिए। उसको थोड़ा और समय दें लेकिन बातचीत भी जारी रखें। पूरी समझदारी से ही इस समस्या का हल निकल सकता है।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला राशि वाले लोगों की आपसी परिस्थिति चाहे जैसी भी हो हिम्मत ना हारें। आज कुछ छोटे-मोटे झगड़े होने की आशंका है। इसलिए दूसरों से अपना बर्ताव अच्छा रखें। अगर आप साहस रखें तो ये बुरा वक्त भी आसानी से बीत जाएगा। इस बात का यकीन मानें कि आप में किसी भी परेशानी से लड़ने की ताकत है।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

वृश्चिक राशि वाले लोग भले ही आपके व आपके परिवार के विचार आपस में नहीं मिलते तो भी आज आप उनके सहयोग को सराहेंगे। आपको ये एहसास होगा कि चाहे आपके और आपके परिवार के विचार नहीं मिलते तो भी उनसे ज्यादा आपको कोई और नहीं समझता। आप भी उन्हें दिखाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु राशि वाले लोग आज अपने परिवार जनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस यात्रा से आपका तनाव दूर हो जाएगा और आप खूब मजा करेंगे। इस यात्रा के रोचक किस्सों का आप आने के बाद सब के साथ बांटना चाहेंगे।

rashifal tula rashi

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर राशि वाले लोगों को विदेश से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको ये खुशखबरी स्कॉलरशिप या एडमिशन के रूप में मिल सकती है। ये एक नई नौकरी भी हो सकती है। इसलिए ई-मेल जरूर देखें।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ राशि वाले लोगों को इस समय सात समुंदर पार से कोई खुश खबरी मिल सकती है। ये खुश खबरी विदेश में रह रहे आपके मित्र या परिजन आपको देंगे। आप उनके फोन या ई-मेल का इंतजार करें, क्योंकि ये खुशखबरी आपके लिए बहुत मायने रखती है। इस अवसर का प्रयोग अपनों के नजदीक आने में करें और अगर वो आपको विदेश आने का न्योता दें तो जरूर जाएं।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

मीन राशि वाले लोग आज अपने परिवार और दोस्तों की बात सुनने की बजाए अपने दिल की बात सुनें। आपके अंदर की आवाज आपको सही दिशा दिखाएगी। याद रखें आप अपने आप ही खुद को इतनी दूर तक लाए हैं और अब आपको सही निर्णय लेने चाहिए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.