centered image />

दैनिक राशिफल:- शुक्रवार 23 अक्टूबर 2020 कैसा रहेगा आपका दिन

0 1,300
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  (मेष)

aries-semaiscan

मेष- राशि वाले लोगों के लिए शाम को किया गया समारोह एक महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति करेगा। शायद कोई महत्वपूर्ण सौदा पक्का हो जाए या फिर किसी परियोजना को अंतिम रूप मिल सके। शाम को शायद आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। स्थिति चाहे कुछ भी हो आप बस खुद पर ही विश्वास करें।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष- राशि वाले लोगों के दोस्त या रिश्तेदार समुद्र पार से आए हुए हैं तो शायद आज वो आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। इसलिए अपने घर की साफ-सफाई करके तैयार रहें। आपकी खातिरदारी के बदले में आपको उन से परदेस में छुट्टियां बिताने का निमंत्रण मिल सकता है।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह (मिथुन)

मिथुन- राशि वाले लोगों की शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। इस दिशा में बढ़ाए गए कदम ना केवल आपकी मानसिक योग्यता को बढ़ाएंगे बल्कि आपके व्यावसायिक भविष्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आपकी कुछ नया सीखने की चाहत अपनी चरम सीमा पर होगी। शायद विदेश जा कर पढ़ने का ध्यान आपके मन में आ जाए। अगर ऐसा कोई अवसर मिले तो उसे हाथ से ना जानें दें।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (कर्क)

कर्क- राशि वाले लोगों को आज बहुत हैरानी होगी कि आपने उस समस्या को सुलझा लिया जिसे कोई भी नहीं सुलझा पा रहा था। ये समस्या वो भी हो सकती है जो आपकी जान पहचान के लोगों के बीच चल रही थी। अपने आप को इस काम के लिए सराहें और अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करें।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह– राशि वाले लोग आज अपनी तेज दिमाग से कोई ऐसी समस्या हल कर देंगे जो कि आपको बहुत समय से परेशान कर रही थी। आज आपकी बौद्धिक क्षमता और योग्यता चरम सीमा पर है। आज आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से हल कर पाएंगे।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  (कन्या)

कन्या– राशि वाले लोगों के सिर पर आजसफलता का सेहरा बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (तुला)

तुला- राशि वाले लोग आज अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। उनकी मदद और प्यार के कारण आप उनके प्रति आभारी होंगे। ध्यान रहे कि आप अपनों को उनके प्यार और मदद के लिए धन्यवाद देना ना भूलें चाहे वो मदद छोटी हो या बड़ी।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक- राशि वाले लोगों की अदालत से संबंधित मुद्दों का फैसला आज हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे जिससे आपको बहुत लाभ होगा। लेकिन ध्यान रहे कि कोई अनुभवी वकील ही आपका केस लड़े ताकि उच्चाधिकारियों से मिली मदद का आप पूरी तरह से उपयोग कर सकें।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे (धनु)

धनु– राशि वाले लोगों को अचानक ही उनका कोई मित्र ई-मेल भेजेगा या फिर फोन करेगा। ये दोस्त शायद कुछ दिनों के लिए आपके घर रहने आ जाए, उसकी खातिरदारी करने के लिए तैयार रहें। अपने मित्र के साथ खूब मजा करें।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (मकर)

मकर- राशि वाले लोगों की यदि किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आज आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। ये सुधार दोनो तरफ से किए गए प्रयासों का ही फल होगा। आगे भी ये रिश्ता यूं ही मधुरता से चलता रहे इसके लिए परिपक्वता की जरूरत है जो कि आप में है। अपनी इस अच्छाई को बनाए रखें और अपनों को ये एहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (कुंभ)

कुंभ- राशि वाले लोगों को रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करनी चाहिए। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज आप थोड़ा जल्दी घर पहुंच जाएं और अपने परिजनों को कहीं बाहर घुमाने ले जाएं। ऐसा कुछ करें और फिर देखें कि आपको कितनी खुशी मिलेगी।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (मीन)

Daily Horoscope

मीन – राशि वाले लोगों को आज उनकी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है। लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। अपने इस रूंठे दोस्त तक अपना संदेश पहुंचाने में आपका दिल और दिमाग आपका पूरा साथ देगा। अपनी दोस्ती में सुधार आने से आपको बहुत खुशी होगी और आपसी प्यार भी बढ़ेगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.