centered image />

दैनिक राशिफल:- शनिवार 17 अक्टूबर 2020 कैसा रहेगा आपका दिन

0 931
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  (मेष)

aries-semaiscan

मेष- राशि वाले लोग अपने दरवाजों को ठीक से बंद करके रखें, नुकसान हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आफका घऱ पूरी तरह से सुरक्षित ही हो वरना बेकार का नुक्सान उठाना पड़ सकता है। अपने कीमती सामान को यूं ही कहीं पर भी ना छोड़ें। पछतावे से सुरक्षा भली।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष- राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन खूब मजा करने का दिन है, इसका पूरा लाभ उठाएं। इस समय आपको अपनी रोज की दिनचर्चा से छुट्टी लेनी चाहिए। आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अगर अभी आपने घूमने जाने के बारे में नहीं सोचा है तो अब सोच लें और किसी पिकनिक का आयोजन करें।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह (मिथुन)

मिथुन- राशि वाले लोगों का मन आज कहीं बाहर जाने को कहेगा। आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने क्यों नहीं चले जाते। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (कर्क)

कर्क-राशि वाले लोगों का अपने परिवार के लोगों से छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं। जिनके कारण आप उदास हो जाएंगे। लगता है आज सब लोग अच्छे मूड में नहीं हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। अपनी भावनाओं को प्रकट करने में जरा भी ना हिचकें इससे आप अपने रिश्तों को मजबूत बना पाएंगे।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह– राशि वाले लोग आज अपने घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे। खुशी के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप कहीं बाहर पैसा खर्च करके ही मजा लें। कभी-कभी जिंदगी में छोटी-छोटी चीजें भी बहुत खुशी देती हैं। अपनों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करें, ये पल आपको बहुत खुशी देंगे।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  (कन्या)

कन्या– राशि वाले लोग आज अपने जुबान पर काबू रखें। वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। साथ ही ध्यान रखें कि आप अपने कटु शब्दों से किसी का मूड़ ही खराब ना कर दें।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (तुला)

तुला- राशि वाले लोगों के घर पर आज खुशियां छाई रहेंगी। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप उन लोगों से मिल सकते हैं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख दें।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक- राशि वाले लोगों का दिल और दिमाग दोनो ही पूरी मस्ती में रहेंगे। आपका मन काम में बिल्कुल नहीं लगेगा। आप शायद अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से ना निभा पाएं। मौज-मस्ती करना गलत नहीं है लेकिन आप को इसके साथ अपनी जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखना चाहिए।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  (धनु)

धनु– राशि वाले लोगों की जिंदगी की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इस समय का लंबे समय तक खिंचने का कारण इस समस्या से जुड़े लोगों के विचार ना मिलना हो सकता है। खैर जो कुछ भी हो आप जश्न मना सकते हैं। क्योंकि अब आपकी जिंदगी सही दिशा की ओर मोड़ लेगी। आप सुख-शांति के मजे लें।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (मकर)

मकर- राशि वाले लोगों को आज लगेगा कि आप दूसरों के बुरे व्यवहार से दुखी हैं। आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए कि आप बेकार की किसी भी बात में ना पड़ें और अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाते रहें। परिस्थिति को काबू में रखने के लिए आप दूसरों के व्यवहार को तो काबू में नहीं रख सकते लेकिन अपने व्यवहार को काबू में रखना तो आपके वश में है।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (कुंभ)

कुंभ- राशि वाले लोग आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। अपनी योज्ञताओं व ज्ञान में वृद्धि से आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको लाभ भी मिलेगा। आप चाहे विद्यार्थी हों या नौकरी- पेशे वाले आज आपके अपनी सोच को सुधारने के प्रयास सफल होंगे और आने वाले समय में आपको इन से लाभ मिलेगा।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (मीन)

Daily Horoscope

मीन – राशि वाले लोगों की लंबी प्रतीक्षा के बाद कानूनी लड़ाई का फैसला आपके हक में रहेगा। अब आप चैन की सांस ले सकते हैं। आपके वकील की सलाह अब काम आएगी। परिस्थिति को ध्यान से समझें और जरूरी कदम उठाएं। इस कानूनी मुद्दे को अब पूरी तरह से खत्म कर दें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.