centered image />

दैनिक राशिफल:- मंगलवार 13 अक्टूबर 2020 कैसा रहेगा आपका दिन

0 1,058
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  (मेष)

aries-semaiscan

मेष- राशि वाले लोग आज पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं इनसे सीख ले कर आगे बढ़ना चाहिए।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष- राशि वाले लोगों को इस समय घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। वो चाहे आपसे कुछ कहें या ना कहें लेकिन वो भी आपका साथ चाहते हैं। उनकी सेहत के बारे में पूछें और जानने की कोशिश करें कि कहीं उन्हें डॉक्टरी जांच की आवश्यकता तो नहीं है। अपने घर के इन प्यारे से सदस्यों के साथ समय बिताना आपको बहुत अच्छा लगेगा।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह (मिथुन)

मिथुन- राशि वाले लोगो की जिंदगी में थोड़ी हलचल सी मची रहेगी। ऐसा लगता है जैसे आपके आस-पास की परिस्थितियां बिगड़ रही हैं। वो आपके कार्य स्थल पर कुछ अनचाहे बदलाव भी हो सकते हैं। परेशान ना हो सब कुछ ठीक हो जाएगा आप बस अपने गुस्से को काबू में रखें। धीरे-धीरे सब शांत होता जाएगा।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (कर्क)

कर्क- राशि वाले लोग आज किसी पारिवारिक समारोह में खूब जम कर नाचेंगे। आजकल आपके रिश्ते सभी के साथ मधुर हैं इस कारण आपको अपनों से बहुत खुशियां मिलेंगी। इन सुनहरे पलों का आनन्द लें क्योंकि यही पल आगे जा कर आपकी मीठी यादें बनेंगे।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह– राशि वालु लोग आज अपनी कलात्मकता को पहचान पाएंगे। अपनी रोज की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएं। छोटी-छोटी चीजें भी आपको बड़ी खुशी दे सकती हैं। आज आपको बहुत से लोगों से अपनी तेज बुद्धी के लिए सराहना मिलेगी।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  (कन्या)

कन्या– राशि वाले लोग आज अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आप अच्छे परिणाम देने वाले उपायों पर ही ध्यान देंगे। आज आप पूरे जोर-शोर से अपना काम शुरू कर देंगे। अपनी इस ऊर्जा का प्रयोग लंबे समय से अधूरे पड़े कामों को पूरा करने में लगाएं।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (तुला)

तुला- राशि वाले लोगों के आज का दिन अपने प्रियजनों के साथ बाहर जाने के लिए बहुत अच्छा है। आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी बहुत अच्छा है इससे आपका आपसी प्यार भी बढेंगा। इस यात्रा का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि परिवार के साथ बाहर जाने के मौके रोज-रोज नहीं आते।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक- राशि वाले लोग आज अपनी आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। आप भगवान से अपना रिश्ता जानना चाहेंगे। इससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपके साथ जो हो रहा है वो क्यों हो रहा है और आप अपनी जिंदगी को और बेहतर कैसे बना सकते हैं।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  (धनु)

धनु– राशि वाले लोगों के आज का दिन यात्रा करने के लिए बहुत अच्छा है फिर चाहे आप अपने दोस्तों के साथ जाएं, परिवार के साथ जाएं या फिर सहकर्मियों के साथ जाएं। अपनी इस यात्रा पर आप खूब मजे करेंगे। आपकी ये यात्रा मजेदार बातों से ही नहीं रोचक दृश्यों से भी भरी रहेगी।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (मकर)

मकर- राशि वाले लोगों को किसी पारिवारिक काम से शायद आज यात्रा करनी पड़े। आपको शायद विदेश यात्रा का मौका मिले इसलिए जिनके पास पासपोर्ट नहीं है वो इसके लिए आवेदन दे दें। आपकी इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा  (कुंभ)

कुंभ- राशि वाले आज किसी सामाजिक समारोह के बाद अपने घर को समेटने में लग जाएंगे। घर को ठीकठाक करें और कुछ आराम भी कर लें। आपने समारोह का खूब मजा लिया लेकिन अब अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का वक्त है।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची  (मीन)

Daily Horoscope

मीन – राशि वाले लोगों को आज अपनी संप्रेषण कला का प्रयोग करके अपने आस-पास के लोगों के बीच चल रहे तनाव को कम करना होगा। आप उस झगड़े का हिस्सा तो नहीं होंगे लेकिन सुलह कराने के लिए आपको एक बिचौलिए के रूप में बुलाया जा सकता है। आप किसी की तरफदारी ना करते हुए सच का साथ देंगे इससे आपके सहकर्मी आपसे बहुत प्रभावित होंगे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.