centered image />

दैनिक राशिफल:- बुधवार 18 नवम्बर 2020, क्या कहते हैं आपके सितारे

0 1,113
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

मेष राशि वाले लोग अपने कैरियर का चुनाव सोंच समझकर करें। क्योंकि देखा देखी कैरियर चुनना आपके लिए सही नहीं है। आप वह कैरियर चुने जो आपको अच्छा लगता है और जिसे करने की काबिलियत आपमें है। तभी आप अपनी मेहनत और लगन की मदद से उस क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकेंगे।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

वृषभ राशि वाले लोग आज थोड़े परेशान हो सकते हैं। हो सके तो मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होने की कोशिश करें। यदि आप परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने की सोंच रहे हैं तो जरूर जाएं। आप ज्यादा चिंता ना करें क्योंकि आपकी परेशानी जल्द ही खत्म हो जाएगी।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन राशि वाले लोग आज कार्य क्षेत्र में आने वाली मुश्किलों को देखकर परेशान हो सकते हैं। आज आपको अपने शब्दों का चयन सोंच समझकर करना होगा। धैर्य और साहस ही आपको इन परेशानियों से बाहर निकलने में मदद करेगा।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क राशि वाले लोग आज थोड़े मायूस नजर आएंगे, क्योंकि आपको लगेगा कि लोग वादा तो कर लेते हैं लेकिन उसे निभाते नहीं हैं। आज आप खुद को शांत रखें। समय के साथ सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

सिंह राशि वाले लोगों आत्मविश्वास आज बढ़ सकता है। आज इसका पूरा लाभ उठाएं। आज अपने आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच कि मदद से सबको प्रभावित करेंंगे। हो सकता है कि मैं आपसे प्रभावित होकर कोई अच्छा सा अवसर प्रदान करें। जिसे आप खोना नहीं चाहेंगे।

Rashifal Today

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। आपके जीवन में हाल ही में कुछ बदलाव हुए हैं जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आप अपने कार्यों पर फोकस करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला राशि वाले लोगों के घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने परिवार के साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लेंगे। आप खूब बातें करेंगे और एक दूसरे के साथ का मजा लेंगे। आज अपने आप को तरोताजा करने का दिन है।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

वृश्चिक राशि वालों का आज अपने दोस्तों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल सकते हैं। लेकिन सतर्क रहें क्योंकि कुछ दोस्त आपसे ईर्ष्या भी कर सकते हैं।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु राशि विले लोग आज अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस मौके का पूरा लाभ उठाएं। क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते। व्यापारिक क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

rashifal tula rashi

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर राशि वाले आज अपनी सूझबूझ और मेहनत से सभी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। मुश्किलों से लड़ने वाला स्वभाव, आपको जिंदगी में ऊँचे मुकाम तक ले जाएगा। आज आप लंबे समय से चली आ रही परेशानियों को हल कर सकते हैं।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ राशि वाले लोगों को धैर्य से काम करने की आवश्यकता है। आज आपका नम्र स्वाभाव सभी को अपनी ओर आकर्षित करेगा। व्यापारी क्षेत्र में स्थितियां सामान्य रहेगी।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

मीन राशि वाले लोगों को कारोबार से संबंधित यात्रा करनी पड़ेगी। आप यात्रा करते समय अपना बिजनेस कार्ड ले जाना ना भूलें। हो सकता है वहां आपकी मुलाकात किसी नए व्यक्ति से हो जाए। आप पूरी तरह से तैयार रहें और सभी मौके का लाभ उठाएं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.