centered image />

आप इस आम को केवल खा ही नहीं सकते बल्कि इसमें पैसा लगाकर मुनाफ़ा भी कमा सकते है

862
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

गर्मी का मौसम आते ही आम की याद आने लगती है। तमाम किस्मों के आम देखते ही मन ललचाने लगता है। इसका शाही पीलापन बाकी सभी फलों को फीका कर देता है। देश में एक ऐसा आम भी है जिसका स्वाद पूरी दुनिया के लोगों का मन ललचा देता है। साथ ही यह आम देश का सबसे महँगा आम है।

The country's most expensive mango, can earn profit with food

हम बात कर रहे है अल्‍फांसो (हापुस) आम की। खास बात तो ये है कि आप इस आम को केवल खा ही नहीं सकते बल्कि इसमें पैसा लगाकर मुनाफ़ा भी कमा सकते है। अल्फांसो आम की आंबा उत्पादक सहकारी संस्था ने 50 हजार रुपये का मैंगो बॉन्ड जारी किया है।

The country's most expensive mango, can earn profit with food (5)

इस बांड में पैसा लगाने वालों को हर साल 10 फीसदी ब्याज (मुनाफे) के तौर पर 5 हजार रुपये के आम घर बैठे मिलते हैं। अब तक देशभर के 200 से ज्यादा लोग अब तक इस मैंगो बॉन्ड में निवेश कर चुके हैं। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले की देवगढ़ तहसील अल्फांसो आम के लिए दुनियाभर में पहचानी जाती है।

100 रुपये का है एक आम

The country's most expensive mango, can earn profit with food

हापुस आम देश का सबसे महँगा आम है। इसकी खुशबू भी दूर से ही आने लगती है। इसकी कीमत की बात करें तो ये 1200 रुपए पेटी तक भी हो सकती है। इस पेटी में सिर्फ 12 आम आते हैं, जिसका मतलब है 100 रुपए का एक आम। विदेशों में भी इस आम की काफी मांग है लेकिन यूरोपियन यूनियन की तरफ से लगाए गए प्रतिबंध से उन्हें भारत के इस खास आम का स्वाद नहीं मिल पा रहा था। हालांकि अब ये प्रतिबन्ध हटा लिया गया है ।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.