centered image />

दूध पीते समय अपनाएं ये ट्रिक, शरीर बनेगा मजबूत और वजन भी होगा कम

0 301
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ज्यादातर लोग जानते हैं कि दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दूध पीने से शारीर अंदर से मजबूत होता है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके फायदे बहुत से लोग जानते हैं। अगर दूध पीते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो मोटापे से भी बचा जा सकता है। अगर आप अपना वजन नियंत्रण में रखना चाहते हैं और साथ ही अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो दूध पीते समय कुछ तरकीबें अपना सकते हैं।

दूध में शहद मिलाकर पीने से शरीर को लाभ होता है

नाश्ते के समय दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो रोजाना दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। दूध में शहद मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

कम वसा वाला दूध पिएं

अधिक वसा वाला दूध पीने से वजन बढ़ सकता है। अगर आप स्लिम रहना चाहते हैं तो लो फैट दूध पिएं। अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो लो फैट दूध पीने से वजन नियंत्रित रहेगा। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से लाभ होगा।

सोने से पहले दूध पिएं

सोने से पहले दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस समय दूध पीने से वजन नहीं बढ़ता है। अगर आप अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो आपको रात को सोने से पहले दूध पीना चाहिए।

एक्सरसाइज के बाद दूध पिएं

एक्सरसाइज के बाद कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन किया जाता है। शरीर को मजबूत बनाना है तो एक्सरसाइज के बाद दूध पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। वर्कआउट के बाद दूध पीने से शरीर का वजन नहीं बढ़ेगा और इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।

फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है

अगर आप दूध और दूध से बने उत्पाद पीते हैं, लेकिन कोई शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है। यदि आप बहुत अधिक दूध पीते हैं, तो कुछ हल्की शारीरिक गतिविधि करें।

(नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य विवरण पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। Sabkuchgayn न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.