दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 8 डिग्री गिरा
इस सीजन में पहली बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पारा आठ डिग्री से नीचे आया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। हालांकि दिनभर धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। शुक्रवार सुबह दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप निकली और आसमान साफ हो गया। जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 7.8 डिग्री रहा। इस सीजन में पहली बार पारा आठ डिग्री से नीचे गिरा है। सफदरजंग में नमी का स्तर 95 से 30 फीसदी के बीच रहा।
मौसम विभाग ने शनिवार सुबह हल्का कोहरा, जबकि दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इस दौरान हवा की गति छह से 12 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है।
👉 Important Link 👈 |
👉 Join Our Telegram Channel 👈 |
👉 Sarkari Yojana 👈 |