दक्षिण अफ्रीका में एक नाइट क्लब में मिले 17 लोगों के शव

0 95
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दक्षिणी दक्षिण अफ्रीकी शहर पूर्वी लंदन के एक नाइट क्लब में कम से कम 17 लोगों के शव मिले हैं। घटना रविवार सुबह सीनरी पार्क के अयोबेनी टैवर्न में हुई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लोग या तो किसी तरह के जहर के संपर्क में आए या फिर ऐसी कोई घटना हुई जिसके परिणामस्वरूप भगदड़ में बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए और मारे गए।

शुरुआती जांच में पता चला है कि भगदड़ बड़े गैस रिसाव के कारण हुई थी। नाइटक्लब के अंदर कई लाशें टेबल, कुर्सियों और फर्श पर पड़ी थीं। मरने वालों की संख्या अब 22 हो गई है। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (एसएपीएस) ने कहा कि वह जांच पूरी होने तक अटकलें नहीं लगाना चाहती। मृतक के परिजनों ने पुलिस से अंदर जाने की इजाजत मांगी है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.