centered image />

गर्मी के मनपसंद ड्रिंक चुनो

0 8,191
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दोस्तो आजकल इतनी गर्मी हो गई है। पारा 40 डिग्री से भी ऊपर जा पहुँचा है। ऐसे में अपने आप को ठंडा रखने के लिए हम आपको कुछ ड्रिंक बताते है जिसे पीकर आपको यकीनन ठंडक मिलेगी।
तो अपनी मनपसंद ड्रिंक चुनो और गर्मी को दूर भगाओ।

 

1. सत्तू- वैसे इसे गरीबों का खाना कहा जाता है। लेकिन ये सबके लिए काफी अच्छा है। इसे जौ, चना और गेहूँ से निकाला जाता है और ये आसानी से उपलब्ध होता है। सत्तू को पीकर एक दम से ताकत आ जाती है और ये मनुष्य को लू से बचाने में मदद करता है और गर्मियों में प्यास भी बुझाता है। तो सत्तू में नींबू का रस, जीरा और नमक डालकर शरबत बनाओ और इसका आनंद उठाओ।

2. जलजीरा- जलजीरा में बूटी, जीरा पाउडर और पुदीना मुख्य रूप से मौजूद होता है। इसको पीने से पेट ठीक रहता है और ये खाने की भूख को भी बढ़ाता है। जलजीरा मुँह की दुरगंध को भी दूर करता है।

3. तरबूज का जूस- तरबूज का जूस बेहद ठंडा होता है। ये पानी की प्यास, उल्टियाँ और इंफेक्शन से बचाता है।

4. आम पन्ना- कच्चे आमो को उबाल कर ये पेयजल खाना पचाने में काफी मदद करता है। आम पन्ना से काफी शक्ति मिलती है। आम पन्ना लू और निर्जलन से भी बचाता है।

5. नींबू पानी- नींबू पानी प्यास, धूप के प्रभाव, लीवर की बिमारी से बचाता है। रोज़ाना नींबू पानी का इस्तेमाल करने से शरीर के पसीने की बदबू दूर हो जाती है।

और पढ़ें फलों का रस है कई रोगों का इलाज

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.