centered image />

टीवी जगत की इन अभिनेत्रियों ने घर वालों के खिलाफ जाकर कर ली शादी, बाद में खूब पछताई

5,100
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बात करें बॉलीवुड की या फिर टीवी जगत की तो यहां शादी, अफेयर और तलाक होना कोई बड़ी बात नहीं है। इस इंडस्ट्री में आपको अक्सर ही सुनने को मिलता होगा कि लोग एक दूसरे के साथ काम करने के साथ ही एक दूजे को दिल दे बैठते हैं या यूं कह लें कि पसंद करने लगते हैं। ऐसे में ये लोग शादी भी कर लेते हैं और घर भी बसा लेते हैं पर इनमें से कुछ ही ऐसा रिश्ता होता है जो टिक पाता है क्योंकि अक्सर इन रिश्तों में दरारें अपना जगह बना लेती हैं।
आज हम आपको टीवी जगत की उन मशहूर एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होने अपने मर्जी से लव मैरिज तो की पर अफसोस की वो रिश्ता टिक नहीं पाया। इतना ही नहीं इस शादी के लिए ये एक्ट्रेस अपने घर वालों के भी खिलाफ चली गई थीं पर अंजाम बेहद बुरा हुआ।

जेनिफर विंगेट
टीवी जगत में एक जानी मानी अभिनेत्री रह चुकी जेनिफर विंगेट ने वर्ष 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। हालांकि यह भी सच है कि उनकी शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई, साल 2014 में उनकी शादी टूट गई। बता दें कि साल 2010 में जेनिफर शो ‘दिल मिल गए’ में लीड किरदार में नजर आई थीं। सीरियल में उनके अपोजिट टीवी और फिल्म अभिनेता करण सिंह ग्रोवर थे।

दीपिका कक्कड़

ससुराल सिमर से चर्चा में आने वाली दीपिका कक्कड़ को भला कौन नहीं जानता है इन्होने साल 2013 में रौनक मेहता से लवमैरिज की थी। लेकिन 3 साल बाद भी आपस में कलह के चलते दोनों अलग हो गए और तलाक की नौबत आ गई। इसके तीन साल वर्ष 2018 में दीपिका ने अभिनेता शोएब इब्राहिम संग निकाह कर लिया।

रश्मि देसाई
सीरियल ‘उतरन’ से नाम कमाने वाली रश्मि देसाई को हर कोई जान चुका है। इन्होने साल 2011 में अपने ही को-एक्टर नंदीश संधू से शादी की। पर अफसोस की दो साल बाद ही रिश्ते में दरार आ गई। वहीं आपको बता दें कि इनके रिश्ते के टूटने की वजह नंदीश के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। हालांकि रश्मि और नंदीश में से किसी ने भी इसका सही कारण नहीं बताया और 2016 में ये कपल अलग हो गया।

रुबीना दिलैक
रूबीना को छोटी बहू के रूप मे लोग जानते हैं इन्होने ये किरदार खूब निभाया है। रुबीना को अभिनेता अविनाश सचदेव से प्यार हो गया था। रुबीना उनसे शादी करना चाहती थीं। लेकिन उनके घरवाले इसके लिए राजी नहीं थे। घरवालों के लाख मना करने के बाद भी रुबीना ने अविनाश का साथ नहीं छोड़ा पर अफसोस की इनका रिश्ता टूट गया। फिर क्या था बीते वर्ष रुबीना ने भी अभिनेता अभिनव शुक्ला से शादी रचा ली।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.