centered image />

जम्मू-कश्मीर मामले पर पाकिस्तान को एक और झटका : रूस ने कहा-भारत ने 370 पर संवैधानिक फैसला लिया

956
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है लेकिन उसे इस मामले में चौतरफा निराशा ही हाथ लग रही है। अब रूस ने पाकिस्तान को दो टूक जवाब दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि, भारत ने जम्मू-कश्मीर को दो भागों में विभाजित और केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला संविधान के अनुसार लिया है।

मॉस्को को उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर राज्य पर दिल्ली द्वारा लिए गए फैसले पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में वृद्धि नहीं होने देंगे। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि, हम भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों के सामान्यीकरण का समर्थक है। हमें उम्मीद है कि उनके बीच के मतभेदों को द्विपक्षीय आधार पर राजनीतिक और राजनयिक तरीकों से हल किया जाएगा।

हमें उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान, भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर में किए गए बदलाव के बाद किसी तरह के तनाव को बढ़ावा नहीं देंगे। वहीं चीन ने भी भारत और पाकिस्तान से अपने विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत करने का आग्रह किया। चीन ने यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के चीन से परामर्श के लिए पहुंचने के बाद शुक्रवार को आई।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.