centered image />

चाय-कॉफी से पहले पानी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? छोटी सी गलती सेहत पर पड़ सकती है भारी

0 296
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ज्यादातर लोग चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो चाय-कॉफी पीने से पहले पानी पीना पसंद करते हैं। लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि वाकई चाय-कॉफी से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं। कुछ लोगों का मानना ​​है कि चाय और कॉफी पीने से पहले पानी पीना चाहिए, वहीं कुछ लोगों को यह सही नहीं लगता। तो आइए जानते हैं चाय-कॉफी से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं।

फायदेमंद या हानिकारक?

चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अगर इससे पहले पानी का सेवन किया जाए तो यह शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। चाय-कॉफी से पहले पानी पीने के कई फायदे होते हैं। अगर आप रोज सुबह-शाम चाय पीते हैं तो चाय-कॉफी पीने से 15 मिनट पहले पानी पिएं। यह शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे कुछ बीमारियों से बचाव हो सकता है।

दांतों को लाभ होगा

चाय या कॉफी पीने से दांतों में सड़न हो सकती है। इसमें टैनिन नामक तत्व होता है जो दांतों के रंग को खराब कर देता है। चाय-कॉफी से पहले पानी पीने से दांतों को कोई नुकसान नहीं होता है, क्योंकि पानी दांतों के लिए एक सुरक्षा कवच बनाता है।

एसिडिटी नहीं होगी

खाली पेट चाय-कॉफी पीने से कई लोगों को एसिडिटी की समस्या हो जाती है। एसिडिटी आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकती है। इस समस्या से बचने के लिए चाय और कॉफी पीने से 15 मिनट पहले पानी पीना जरूरी है। इस तरह अल्सर के खतरे से भी बचा जा सकता है।

डिहाइड्रेशन से बचाव

खाली पेट चाय या कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। निर्जलीकरण कई बीमारियों का कारण बनता है। चाय-कॉफी से पहले पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा जा सकता है। ऐसे में पानी पीने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है

(नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य विवरण पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। SABKUCHGYAN इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.