centered image />

घरेलू उपाय से नसों में होने वाले दर्द का करें इलाज़

772
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
अगर आपको नसों में दर्द महसूस होता है, तो अपने डॉक्टर को जल्द से जल्द इसकी जानकारी दें। लेकिन, अगर दर्द हल्का है तो आप इसे कुछ बेहतरीन घरेलू उपायों और नुस्खों से ठीक कर सकते हैं।
सेंधा नमक  :- 

सेंधा नमक मैग्नीशियम सल्फेट से समृद्ध होता है जो साइटिका की वजह से होने वाले दर्द को कम करता है।

सामग्री –

> दो से तीन कप सेंधा नमक। 

> मुलायम कपड़ा।

विधि –

> सबसे पहले दो से तीन कप सेंधा नमक को एक मुलायम कपड़े में लपेट के रख लें।

> अब एक बाल्टी या बाथ टब में गर्म पानी लें।

> गर्म पानी में लपेटी हुई सेंधा नमक की पोटली को रख दें। सेंधा नमक की पोटली को ऐसे ही डुबे रहने दें।

> फिर इस पानी से नहाएं या फिर बाथ टब में आधे घंटे के लिए बैठ जाएँ।

> इस उपाय को रोजाना इसी तरह दोहराएं जब तक नसों का दर्द न चला जाए।

हल्दी :- 

हल्दी बहुत ही बेहतरीन मसाला है, जो कई स्वास्थ लाभों से भरपूर होता है। इससे नसों में होने वाले दर्द से जल्द राहत मिलती है। इस मसाले में सूजनरोधी गुण होते हैं, जो सूजन से राहत दिलाते हैं और साइटिका के दर्द को दूर करते हैं।

सामग्री –

> एक या दो चम्मच हल्दी पाउडर।

> एक ग्लास गाय का दूध।

विधि –

> सबसे पहले एक या दो चम्मच हल्दी पाउडर को लें।

> अब एक ग्लास गाय के दूध को गर्म करें और फिर उसमें हल्दी पाउडर को मिलाएं।

> पूरे मिश्रण को अच्छे से मिला लें।

> अब इस मिश्रण को गर्म-गर्म पी जाएं।

> इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

घरेलू उपायों के अलावा आप कुछ टिप्स को भी अपना सकते हैं –

1. शुगर को नियंत्रित रखें –

अगर आपको शुगर है तो उसे नियंत्रित रखें। सामान्य ब्लड शुगर का स्तर रहने से नसों के दर्द से जल्द छुटकारा मिलता है।

2. रोजाना चलने की आदत बनाएं –

व्यायाम करने से प्राकृतिक दर्दनिवारक का स्राव होता है, जिसे एंडोर्फिन्स कहते हैं। व्यायाम पैरों की नसों में रक्त प्रवाह को बढ़ावा देता है। रिसर्चर मानते हैं कि रोजाना व्यायाम करने से पैरों में रक्त वाहिकाओं का विस्तार होता है और इससे खराब हुई नसें स्वस्थ बनती हैं। व्यायाम की शुरुआत चलने से करें, फिर धीर-धीरे अपनी गति को बढ़ाते रहें।

3. अपने पैरों का ध्यान रखें –

अगर नसों के दर्द से पैर प्रभावित होते हैं तो जरूरी है कि आप पैरों का ध्यान रखें। नसों का दर्द आमतौर पर चोट और संक्रमण की वजह से होता है। रोजाना अपने पैरों की देखभाल करते हुए नसों के दर्द के जोखिम को कम करें, जैसे रोजाना आरामदायक जूतें पहनें, जुराबों को बदलें आदि।

4. गर्म पानी से नहाएं –

गर्म पानी से नहाने से आपको नसों के दर्द से काफी आराम मिलेगा। गर्म पानी प्रभावित क्षेत्र पर रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है और तनाव को दूर करता है।

5. शराब का सेवन न करें –

अधिक शराब का सेवन नसों के लिए ज़हर के समान होता है और नसों के दर्द को बढ़ाता है। तो शराब का सेवन न करें।

6. अच्छी नींद लें –

नसों का दर्द रात में बढ़ जाता है और नींद में खलल डालता है। अच्छी नींद लेने के लिए दिन में कैफीन के सेवन को नियंत्रित करें और आठ घंटे की नींद जरूर लें।

7. जेल का इस्तेमाल करें –

कैप्साइसिन क्रीम, लाल मिर्च से बनती हैं। इनको लगाने से आपको जलन महसूस हो सकती है। जब नसों में दर्द होता है तो कुछ लोगों को इसे लगाने से जलन और असहजता का अनुभव होता है, जिसे सहन करना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन, जो लोग इसे एक हफ्ते तक लगाते हैं, उन्हें नसों के दर्द से काफी आराम मिलती है।

8. ओवर द काउंटर क्रीम 

जेल, ऑइंटमेंट (Ointment) या पैचेस (Patches) में एनेस्थेटिक लिडोकाइन (Anesthetic lidocaine) होता है। इसे आप डॉक्टर से पूछकर और दूकान से भी ले सकते हैं। लिडोकाइन से कुछ वक़्त के लिए आराम मिलता है।

9. तेल का इस्तेमाल करें –

कुछ अध्ययन से पता चला है कि वनस्पति तेल जैसे जेरेनियम तेल (Geranium oil) एवं लैवेंडर तेल लोगों को नसों के दर्द से राहत दिलाते हैं।

10. मेडिटेशन करें –

मेडिटेशन, बायोफीडबैक और हिप्नोसिस (Hypnosis) लोगों को नसों के दर्द से आराम दिलाते हैं। मेडिटेशन करने के लिए सही पेशेवर को चुनें। इसके अलावा आप इसकी शुरुआत करने से पहले अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.