centered image />

कस्तूबा बालिका विद्यालयों में हो बाउंड्री निर्माण, लगे सीसीटीवी कैमरे : उपाध्यक्ष

0 134
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सर्किट हाउस सभागार में उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह और सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालम्बन के लिए चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं को प्राथमिकता पर उपलब्ध करायें जाने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये।

समीक्षा बैठक में मिशन शक्ति अभियान के तहत कराए गए कार्यों एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बच्चियों के लिए क्या सुविधा उपलब्ध कराई गई के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। महिलाओं के संरक्षण एवं उनकी सुरक्षा से संबंधित संस्थाओं में व्यवस्था के संबंध में वार्ता की गई। उन्होंने वन स्टाप सेन्टर के संचालन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। वृद्धा आश्रम के संबंध में समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी प्राप्त की गई।

उन्होंने वृद्वाश्रम में आवास करने वाले बुजुर्गों के सम्बन्ध में व्यक्तिगत रुप से जानकारी की और वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में सभी जगह बाउंड्री पूर्ण कराने के साथ ही विद्यालयों में सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालयों की सभी बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के लिये हेल्थ कैम्प लगवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही उनके द्वारा शिकायतकर्ता महिलाओं की शिकायतों का भी अवलोकन किया गया। महिला शिकायतकर्ता द्वारा शिकायती पत्र देकर अवगत कराया गया कि उत्पीड़न किया जा रहा है।

उन्होंने महिला थानाध्यक्ष को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी व जिला युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्या सदस्या डा. कंचन जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार, जिला महिला चिकित्सालय अधीक्षक डा. सुमन, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल सिंह यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह, महिला थानाध्यक्ष अर्चना सिंह, महिला कल्याण अधिकारी प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.