centered image />

ऑटो चालक ने युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटपीट कर किया अधमरा

0 180
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि ऑटो चालकों ने दो अलग अलग जगहों पर अपहरण कर युवतियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पहले मामले में पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ऑटो चालक ने पीड़िता को जमकर पीटा है और वह अस्पताल में भर्ती है।

आरोपितों ने ऑटो में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए हैं। दोनों मामलों में सरिता विहार थाना और गोविंदपुरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों ही आरोपितों के बारे में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहला मामला 23 नवम्बर की रात का है। जहां 22 वर्षीय महिला अपने ऑफिस से घर जा रही थी। शाहीन आग मेट्रो स्टेशन पास वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ऑटो चालक आया और उसने महिला को घर छोड़ने की बात कही। महिला ऑटो में बैठ गई, जिसके बाद आरोपित जबरन उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसके साथ ऑटो में ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपित ने दुष्कर्म से पहले पीड़िता के विरोध करने पर उसे जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपित ने घायल अवस्था में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और सड़क किनारे उसे फेंक कर फरार हो गए। राहगिरों ने खून से लथपथ हालत में युवती को पड़े देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सरिता विहार थाना पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने महिला के बयान पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

पुलिस ने शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन के बाद से सीसीटीवी फुटेज बरामद की है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि इस फुटेज में ऑटो दिखाई दे रहा है, लेकिन उसका नम्बर नहीं आ रहा है। जिसके चलते आरोपित के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।

दूसरा मामला गोविंदपुरी इलाके का है। जहां 24 नवम्बर को एक ऑटो चालक ने 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह गोविंदपुरी इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है। वारदात के समय किसी काम से घर से बाहर थी और अपनी सहेली घर लौट रही थी। इसी दौरान एक ऑटो उनके पास आकर रूका और आरोपित ने जबरन बच्ची को ऑटो में खींचने की कोशिश की।

इस पर बच्चियों ने विरोध किया। जिसके बाद ऑटो चालक ने एक बच्ची को धक्का देकर पीड़िता को ऑटो में खींच लिया और उसे लेकर फरार हो गया। आरोपित ने एक सूनसान जगह लेकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसे वहां छोड़ कर फरार हो गया। पीड़ित बच्ची ने लोगों से मदद लेकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद गोविंदपुरी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। हालांकि इस मामले में भी ऑटो चालक के बारे में कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है।

45 दिन में दक्षिण और दक्षिण पूर्वी जिले में दुष्कर्म के 13 मामले

23 नवम्बर – घर के बाहर से खेलती बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

20 नवंबर- घर में अकेली युवती के साथ दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार माह तक करता रहा दुष्कर्म

16 नवंबर- नौकरी दिलाने के नाम पर बिहार से दिल्ली लेकर आई गई युवती से बंधक बनाकर दुष्कर्म

16 नवंबर- सनलाइट कालोनी में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म

3 नवंबर- सराय काले खां में छेड़खानी की शिकायत करने पर 11 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, बचाव में गर्म दूध से झुलसी किशोरी

25 अक्टूबर- पुल प्रह्लादपुर में सौतेले पिता ने 11वीं पढ़ रही बेटी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हास्टल वार्डन को हुई जानकारी, केस दर्ज

21 अक्टूबर- सरिता विहार में सहेली के पति ने किया युवती के साथ किया दुष्कर्म

19 अक्टूबर- 10 रुपये का लालच देकर 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

16 अक्टूबर- ओखला में 13 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म

10 अक्टूबर- हौजखास इलाके में एम्स के रेजीडेंट डाक्टर ने जूनियर डाक्टर के साथ किया दुष्कर्म

1 अक्टूबर- लाजपत नगर में घरेलू सहायिका की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.