centered image />

इस मामले में अमेरिका को भी पछाड़कर आगे निकला भारत, रिसर्च में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

1,310
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज कल हर किसी के पास स्मार्टफोन हो गए हैं। अब इसमें कोई ऐप न हो तो इन्हें रखने का भी मजा नहीं है। आपको सभी के मोबाइल फोन में कई अलग-अलग तरह के ऐप्स देखने को मिल जाएंगे। हमारे फोन में बहुत से ऐप तो ऐसे भी होते हैं जो किसी काम ही नहीं आते। मार्केट इंटेलिजेंस फर्म सेंटर टावर ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है कि, इस साल के पहले 3 महीनों सबसे ज्यादा ऐप्स भारत में डाउनलोड की गई है। इसके साथ ही उन्होंने ऐसा होने के पीछे के कारण भी बताए हैं।

इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि, जो ऐप्स डाउनलोड की जा रही हैं उनमे ज्यादातर चाइनीज ऐप्स हैं। कुल मिलाकर भारत में 4.8 अरब बार ऐप डाउनलोड हुई है। जबकि अमेरिका दूसरे स्थान पर है, यहां पहले महीनों में 3 अरब बार ऐप डाउनलोड हुए हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि भारत में क्यों और कौन सी ऐप्स को सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जा रहा है।

सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली 10 ऐप्स

1. टिकटॉक
2. वॉट्सऐप
3. लाइक
4. हॉटस्टार
5. फेसबुक
6. मैसेंजर
7. शेयरईट
8. हेलो
9. एमएक्स प्लेयर
10. यूसी ब्राउजर
इन टॉप 10 ऐप्स में से सिर्फ ‘एमएक्स प्लेयर’ ही ऐसा ऐप रहा है जिसे भारतीय कंपनी टाइम्स इंटरनेट द्वारा डेवलप किया गया है। जबकि सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाले ऐप ‘टिकटॉक’ चाइना की कंपनी बाइटडांस का है।
जियो की वजह से बढ़ी ऐप्स डाउनलोडिंग

सेंसर टावर में मोबाइल इनसाइट्स के हेड रैंडी नीलसन का मानना है कि, बीते 5 सालों में ऐप्स की डाउनलोडिंग धीरे-धीरे बढ़नी शुरू हुई थी। लेकिन 2016 में जबसे रिलांयस जियो ने मार्केट में एंट्री की उसके बाद से अचानक ऐप्स को तेजी से डाउनलोड किया जाने लगा है। जियो के यूजर्स को भी एक फायदा यह रहा कि उन्हें पूरे एक साल के लिए अनलिमिटेड डेटा फ्री दे दिया गया। इस दौरान इसका खूब फायदा उठाया और किसी भी ऐप को डाउनलोड करना शुरू कर दिया। इसके बाद भी जियो का टैरिफ प्लान इतना रहा है कि, यूजर्स इसका इस्तेमाल करने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाते। दूसरी कंपनियों को इसका भारी नुकसान झेलना पड़ा और उन्हें भी आखिरकार अपना डेटा प्लान भी सस्ता ही करना पड़ गया
स्मार्टफोन भी है खास कारण
नीलसन का कहना है कि, भारत में जिस तरह से स्मार्टफोन के यूजर्स बढ़ रहे हैं उनकी वजह से ऐप्स इंस्टॉल करने में भी काफी तेजी से वृद्धि हुई है। इसमें सबसे ज्यादा एंड्रॉयड यूजर्स रहे हैं। नीलसन ने इस बात की भी उम्मीद जताई है कि 2022 तक ऐप्स डाउनलोडिंग में 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.