centered image />

आपके चलने की रफ्तार बताएगी कितना लम्बा जिएंगे आप, शोध में हुआ खुलासा

1,688
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्या कभी आपने सुना है आपके चलने की रफ्तार आपकी जिंदगी रफ्तार का आइना होती है? जी हां, आप कितनी तेज चलते हैं, इससे आप जान सकते हैं कि आप और कितना और जीने वाले हैं। हाल ही में हुए शोध में इसका खुलासा हुआ है। इस शोध में दावा किया गया है कि चलने की स्पीड से यह जाना जा सकता है कि आप कितनी लम्बी जिंदगी जी सकते हैं।

शोध की मानें, तो जो लोग धीरे चलते हैं उनकी आयु तेज चलने वाले लोगों की तुलना में कम होती है। वहीं, ज्यादा खतरनाक उन लोगों के लिए होता है जो अंडर वेट होते हैं। जी हां, अंडर वेट लोग जो अक्सर धीरे चलते हैं उनकी जिंदगी कम होती है। ऐसे पुरुष की औसत जिंदगी 64.8 साल होती है जबकि महिलाओं ये आयु 72.4 साल की होती है।

वहीं, जो लोग तेज चलते हैं उनका वजन ज्यादा होने के बावजूद वह लम्बा जीवन जीते हैं। आपको बता दें, यह शोध शरीर के वजन की तुलना में शरीर के फिटनेस के महत्व को स्पष्ट करता है। तेज गति में चलने से शरीर के सभी अंग काम में आते है और शरीर में रक्त प्रवाह तेजी से होती है और ह्द्य भी अपना काम बेहतर तरीके से करता है।
सभी अंगों के काम आने की वजह से स्वास्थ्य बेहतर होता है और आयु लम्बी होती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.